Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण किन राशियों के जीवन में लाएगा संकट और किन जातकों की खुलेगी किस्मत?
Surya Grahan 2021 Rashifal : हम सभी साल 2021 के अंतिम पड़ाव में पहुंच चुके हैं। कुछ समय बाद नया वर्ष दस्तक दे देगा। मगर इससे पहले एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होने वाली है। जी हां, 4 दिसंबर को इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आ पायेगा और इस वजह से इसमें सूतक काल भी नहीं लगेगा। मगर इसके बावजूद इस ग्रहण का प्रभाव सभी जातकों पर किसी न किसी रूप देखने को मिलेगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 4 दिसंबर 2021 को लगने जा रहे सूर्य ग्रहण का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ सकता है।

मेष राशि:
इस राशि के जातकों के लिए दिसंबर में लगने वाला सूर्य ग्रहण कुछ खास नहीं रहेगा। सेहत को लेकर आप सतर्क रहें अन्यथा कोई बड़ी समस्या आ सकती है। वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें।

वृषभ राशि:
इस राशि के लोगों के लिए साल का अंतिम सूर्य ग्रहण शुभ रहने की उम्मीद है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। इस अवधि में आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। यदि किसी पुराने विवाद से आप परेशान चल रहे थे तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

कर्क राशि:
कर्क राशि के लोगों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा दोस्तों से ही आपका झगड़ा हो सकता है। संतान पक्ष की किसी समस्या से आप चिंतित हो सकते हैं।

सिंह राशि:
सिंह राशि जातकों के लिए ये ग्रहण शुभ रहने की उम्मीद है। आपको कोई अची खबर मिल सकती है। साथ ही पूर्व में चल रही किसी समस्या का हल भी आपको मिल सकता है।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण शुभ रहने की संभावना है। आप स्वयं में साहस और आत्मविश्वास की अनुभूति करेंगे। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा।

तुला राशि:
तुला राशि के लोगों के लिए ये सूर्य ग्रहण कुछ खास नहीं रहेगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के लोगों को उतार चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के क्षेत्र में चीजें आपकी योजना के अनुरूप नहीं चल पाएंगी जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। सेहत का ख्याल रखें।

धनु राशि:
इस राशि के लोगों के लिए भी ये ग्रहण कोई ख़ास फल देने वाला नहीं रहेगा। बेवजह की भागदौड़ में आप परेशान रह सकते हैं। साथ ही आपके खर्चे बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है।

मकर राशि:
मकर राशि के लिए ये ग्रहण शुभ साबित होगा। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को कामकाज के क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। वहीं करियर में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लोगों को शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आय के नए स्रोत मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों को इस ग्रहण के प्रभाव से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। घर अथवा दफ्तर में बेवजह का विवाद हो सकता है। मानसिक रूप से आप तनाव महसूस कर सकते हैं। वाहन का उपयोग सावधानी से करें।



Click it and Unblock the Notifications
