Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या आप बनेंगी एक अच्छी मां, लिस्ट में देखें अपनी राशि
आप बच्चों की देखभाल कितने अच्छे तरीके से कर सकती हैं? बच्चा आपको कितना पसंद करेगा? क्या आप अपने आस पड़ोस के छोटे बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करती हैं? या फिर उनका शोर सुनकर आप वहां से निकल जाती हैं? ज्योतिष शास्त्र इस मामले में भी आपकी मदद कर सकता है, जानते हैं कौन सी राशि की औरत बन सकती है बेस्ट मां।

मेष
इस राशि के लोग लीडर होते हैं और ऑर्डर चलाना पसंद करते हैं। ये अपनी बच्चों की मासूमियत और बदमाशी के लिए मौका देते हैं लेकिन साथ ही ये चाहते हैं कि इनके बच्चे हर एक्टिविटी और पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करे। ये उम्मीद करते हैं कि इनकी तरह इनके बच्चे भी हर क्षेत्र की जानकारी रखे और जिस फील्ड में जाना है उसमें महारत हासिल करे। ये उनकी हर चीज में मदद करेंगे लेकिन बस ये बच्चों से अच्छा रिजल्ट चाहते हैं।

वृषभ
वृषभ राशि के लोगों में धैर्य की सीमा बहुत अधिक होती है। बहुत कम ही मौके आते हैं जब इनका सब्र टूटता है लेकिन जब ऐसा होता है तब उन्हें शांत कराना बहुत मुश्किल हो जाता है। जब ये गुस्सा हो जाते हैं तब बहुत कड़े फैसले लेते हैं। ये धैर्य के साथ अपने बच्चे का पालन पोषण करते हैं। ये ऑब्ज़र्व करते हैं और अपने बच्चे की हर जरूरत को समझकर उसे पूरा करने का प्रयास करते हैं। कई बार ये कुछ ज्यादा ही लाड़ प्यार दिखाने लगते हैं।

तुला
ये हैरान करने वाली बात है कि तुला राशि की महिलाएं कितने अच्छे ढंग से जीवन में संतुलन बनाकर चलती हैं। इन्हें शांति पसंद है, ये खुद भी शांत रहते हैं और अपने बच्चों को बात बात पर सजा नहीं देते हैं। अपनी इच्छाओं को बच्चों पर थोपे बिना ही ये उन्हें प्राकृतिक ढंग से बढ़ने देती हैं। बहरहाल, कुछ तुला राशि की महिलाएं होती हैं जो बच्चों पर जरूरत से ज्यादा प्यार न्यौछावर कर देती हैं जिससे उनका पर्सनल स्पेस ही खत्म हो जाता है।

मकर
ये कायदे कानून सिखाने वाली मां होती हैं, ये काफी हद तक मेष राशि की तरह व्यवहार करती हैं। ये मां की जिम्मेदारी को अपने काम की तरह ही संजीदगी से लेती हैं। ये बाहर से खुद को काफी सीरियस दिखाती हैं और अपने बच्चों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। ये अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जिंदगी में किसी भी तरह की गलती बर्दाश्त नहीं करती हैं।

मीन
मीन राशि की महिलाएं काफी इमोशनल होती हैं। ये अपने बच्चे पर ढेर सारा प्यार लुटाती हैं और अपने बच्चों के इमोशंस को लेकर भी काफी सेंसेटिव रहती हैं। इस राशि की महिलाएं प्रकृति के करीब और कला की तरफ रुझान रखती हैं और चाहती हैं कि इस तरह के गुण इनके बच्चों में भी आएं।



Click it and Unblock the Notifications
