Latest Updates
-
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम
इन चार राशियों पर सबसे ज़्यादा पड़ेगा इस अमावस्या का प्रभाव

अमावस्या के बारे में कहा जाता है कि इससे एक चक्र का अंत हो जाता है और दूसरा चक्र आरंभ होता है। इस गोचर के दौरान कई तरह की सकारात्मक ऊर्जा और शक्तियां मिलती हैं जो कुछ अलग शुरु करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 13 जून को चंद्रमा मिथुन में गोचर करने वाला और ये सुपरमून भी होने वाला है। इसका मतलब है कि इसका प्रभाव और भी ज़्यादा गहरा होगा।

चूंकि, चंद्र घटना का प्रभाव हर व्यक्ति पर पड़ता है लेकिन इस बार अमावस्या का चांद चार राशियों को सबसे ज़्यादा प्रभावित करने वाला है। तो चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिन पर अमावस्या का सबसे ज़्यादा असर पड़ेगा।
मिथुन : 21 मई – 20 जून
चंद्रमा मिथुन राशि में आ रहा है इसलिए स्वाभाविक है कि मिथुन राशि पर तो इसका असर सबसे ज़्यादा पड़ेगा। आपको अपने मन की बात सुननी चाहिए और रिलेशनशिप, काम और अन्य मामलों में दूसरों की सलाह ले सकते हैं। इस गोचर का असर इस राशि के ऊपर सबसे ज़्यादा पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर किसी पुराने काम या प्रोजेक्ट को भी खत्म करने के लिए अच्छा समय है। नया काम भी शुरु कर सकते हैं। अमावस्या में आप अपने स्किल्स और प्रतिभा का सही तरीके से प्रयोग कर पाएंगें।
कन्या : 24 अगस्त – 23 सितंबर
कन्या राशि के जातकों के करियर में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। इस गोचर के दौरान आपको करियर में कई नए अवसर मिल सकते हैं और ये समय आपको एक नई दिशा देगा। वहीं दूसरी ओर, व्यापारियों को अचानक सफलता और लोकप्रियता मिल सकती है। ये समय अपने करियर पर ध्यान देने के लिए उपयुक्त है।
धनु : 23 नवंबर – 22 दिसंबर
धनु राशि के जातक मिथुन राशि वाले लोगों से बिल्कुल अलग होते हैं, खासतौर पर संबंधों को लेकर। रिश्ते में हैं या सिंगल, इस गोचर के दौरान आपके संबंधों में बदलाव आता रहेगा। पार्टनर, दोस्तों और सहकर्मियों के साथ चीज़ों को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित रहेंगे। गोचर के दौरान आपकी रोमांटिक लाइफ में भी प्यार के रंग घुल सकते हैं।
मीन : 19 फरवरी – 20 मार्च
इस राशि वाले जातकों को चंद्रमा के मिथुन राशि में गोचर से लाभ होगा। आप बहुत साहसी हैं और इस गोचर के दौरान आपको अपने मन में छिपे डर को दूर करना है। अपने डर को दूर कर आगे बढ़ने के लिए ये समय बेहतरीन है। आपको अपनी सोच में थोड़ा सकारात्मक बदलाव लाने की ज़रूरत है। वहीं दूसरी तरफ, आप अपने जीवन में आए बदलाव को स्वीकार नहीं कर पाएंगें। 13 जून के आसपास अपने परिवार और घर के मुद्दों को सुलझा लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
