Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी
ऑफिस में दिखना चाहती हैं बोल्ड और अट्रैक्टिव, इन लिपस्टिक शेड्स को अपने मेकअप किट में करें शामिल
ऑफिस में एक ही समय पर स्टाइल करना और अपनी पर्सनेलिटी को प्रोफेशनल दिखाना बेहद मुश्किल काम है। खासकर जब बात लिपस्टिक का सही शेड चुनने की हो तो महिलाएं ज्यादा कंफ्यूज नजर आती हैं। कई बार महिलाएं अपने ऑफिस लुक्स के लिए ऐसी लिपस्टिक शेड्स चुन लेती हैं, जो उनके लुक को बहुत ज्यादा ओवर दिखाने लगता है। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसे लिपस्टिक शेड्स लेकर आए हैं, जो आपके ऑफिस लुक के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। तो आइए जानते हैं इन लिपस्टिक शेड्स में कौन-कौन से कलर शामिल हैं।

ऑफिस लुक के लिए परफेक्ट लिपस्टिक शेड्स
1. कोरल कलर
कोरल लिपस्टिक चंचल और बोल्ड होती हैं, लेकिन आप निश्चित रूप से इस रंग को अपने ऑफिस लुक के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। कोरल लिप कलर लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका बाकी मेकअप न्यूट्रल रहे। आप इस तरह अपनी आंखों को सॉफ्ट रख सकती हैं और हल्का ब्लश लगा सकती हैं। कोरल शेड्स हर स्किन टोन पर अच्छे नहीं लगते इसलिए इसे कभी भी ऑनलाइन न खरीदें, खरीदने से पहले हमेशा एक बार अपने लगाकर अपने फेस पर देख लें।
2. पीच
यह एक सॉफ्ट लिपस्टिक शेडहै, जो ज्यादातर महिलाओं के फेवरेट लिपस्टिक शेड में शामिल होता है। यह शेड गोरी और गेहूंआ रंग की महिलाओं पर ज्यादा जचता है। लेकिन डार्क स्किन टोन की महिलाओं को इस शेड को लगाने से बचना चाहिए। अगर आप ऑफिस लुक के लिए डार्क और चमकीले रंगों को लगाने से बचना चाहती हैं तो ये लिपस्टिक शेड आपके लिए बिल्कुल सही है।
3. मौवे
मौवे शेड्स किसी भी मौके के लिए सबसे अच्छा लिपस्टिक शैड है। यह रंग लगभग हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है और आपके लुक को ज्यादा अक्ट्रैक्टिव बनाता है। अपने ऑफिस लुक के लिए आप मौवे लिप शैड को चुन सकते हैं। यह लिपस्टिक शेड दिखने में बिल्कुल भी चटक नहीं है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इस शेड को हर मौसम में इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. भूरा रंग
भूरे रंग की लिपस्टिक शेड भी आज के समय पर काफी ट्रेंड कर रहा है। कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस सभी इस शेड को लगाना पसंद करती हैं। भूरे रंग की लिपस्टिक हर स्किन टोन के साथ मेल खाती है और इसमें कोई डाउट नहीं है कि यह आपके लुक को ग्रेस देने में मदद करता है।
5. सॉफ्ट पिंक शेड
यह कलर महिलाओं को बेहद पसंद होता है और हर महिला इस रंग की लिपस्टिक शेड को लगाना पसंद करती हैं। शादी, पार्टी, डे आउटिंग, या ऑफिस के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। गुलाबी लिपस्टिक लगाने से पहले आपको एक बार भी सोचने की जरूरत नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications











