Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टेप की मदद से विंग्ड आईलाइनर लगाते हुए भूमि पेडनेकर ने शेयर किया वीडियो
इंटरनेट पर आए दिन हमें कई हैक देखने को मिलते हैं। अपनी प्रोब्लम को आसान बनाने के लिए लोग अमूमन इन हैक को ट्राई करते हैं। जहां कुछ हैक बिल्कुल बकवास होते हैं, वहीं कुछ हैक्स बेहद ही काम आते हैं। जो हैक लोगों को बेहद पसंद आते हैं, वे देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इन्हीं मंे से एक वायरल हैक विंग्ड आईलाइनर हैक है। जिसमें टेप को आंखों के नीचे लगाकर एक परफेक्ट विंग्ड लुक क्रिएट किया जाता है।
यह एक ऐसा मेकअप हैक है, जो पिछले कुछ समय से काफी चलन में है। यहां तक कि अब बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इस वायरल हैक को ट्राई कर रही हैं। हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी इस विंग्ड आईलाइनर वायरल हैक को ट्राई किया और उसकी वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। तो चलिए देखते हैं कि कैसा था उनका रिएक्शन-

मिला परफेक्ट लुक
भूमि पेडनेकर ने भी टेप को अपनी लोअर लैश लाइन के नीचे लगाया और फिर विंग्ड आईलाइनर लुक क्रिएट किया। भूमि पेडनेकर ने जब फाइनल आई मेकअप लुक देखा तो उन्हें काफी अच्छा लगा। यहां तक कि उन्होंने इंस्टाग्राम रील के साथ कैप्शन में लिखा कि यह इंस्टाग्राम हैक वास्तव में काम कर गया। उन्हें यह हैक बेहद ही पसंद आया। तो अब आप भी भूमि पेडनेकर की तरह स्टेप्स फॉलो करके विंग्ड आईलाइनर स्मोकी लुक क्रिएट कर सकती हैं।
ऐसे रिक्रिएट करें लुक-
भूमि पेडनेकर की तरह स्मोकी विंग्ड आईलाइनर लुक रिक्रिएट करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें-
• इसके लिए सबसे पहले अपनी दोनों आंखों के आउटर कॉर्नर टेप लगाएं। आप अपने विंग्ड आईलाइनर लुक को ध्यान में रखते हुए एंगल्स सेट कर सकती हैं।
• अब आईलाइनर के लिए टेप लाइन को ट्रेस करने के लिए जेल लाइनर का उपयोग करें। एक सॉफ्ट फिनिश के लिए इसे ब्रश से धीरे-धीरे स्मज करें।
• जहां टेप का उपयोग करने से आईलाइनर को शार्प दिखने में मदद मिलेगी, वहीं इसे स्मज करने से आपको एक सॉफ्ट लुक मिलेगा। इसे आपका आईलाइनर लुक एकदम बैलेंस नजर आएगा।
• अगर आप एक शॉर्प लुक चाहती हैं तो ऐसे में आप सिर्फ जेल आईलाइनर से स्मोकी-विंग्ड लुक क्रिएट कर सकती हैं। सिर्फ आईलाइनर लगाना चाहती हैं तो आप टेप को हटा दें।
• लेकिन अगर आप भूमि की तरह ही आई मेकअप लुक रिक्रिएट करना चाहती हैं और स्मोकी आई लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो टेप को लगा रहने दें।
• अब अपनी पलकों पर आईशैडो लगाएं और फिर बाहरी पलकों और क्रीज एरिया पर गहरे भूरे रंग का आईशैडो लगाएं।
• इसके बाद, अपनी आंखों के अंदरूनी कोनों के चारों ओर लाइट ब्राउन कलर का आईशैडो लगाएं।
• अब इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें और फिर टेप को सावधानीपूर्वक हटा दें।
• आई मेकअप कंप्लीट करने के बाद आप प्राइमर व मॉइश्चराइजर लगाकर फेस मेकअप शुरू करें।



Click it and Unblock the Notifications
