Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में ऐसे करें एड़ियों का बचाव
सर्दियां आती हैं तो त्वचा रूखी और बेजान पड़ जाती हैं। सबसे बुरा असर पैरों पर पड़ता है जिसमें एडियां रूखी और फटने लगती हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि पैरों की त्वचा में तेल ग्रंथी नहीं होती तो ऐसे में वे रूखे हो जाते हैं इसलिये आज हम आपको कुछ टिप्स देगे जिसको रोजाना आजमा कर आप सर्दियों में पैरों की अच्छी देखभाल कर सकती हैं।
सर्दियों में पैरों की देखभाल :
1. सफाई: पैरों की सफाई और धुलाई करने से वे इंफेक्शन से बचे रहते हैं इसलिये अपने पैरों को रोजाना गरम पानी से धोएं। अंगूठे के नाखूनों पर खास ध्यान दें क्योंकि उसमें गंदगी आसानी से फस जाती है।

2. स्क्रब: आपको अपने पैरों को रगड़ना भी चाहिये। हर रोज स्क्रबर की मदद से अपने पांव को घिसना चाहिये जिससे उसकी डेड स्किन निकल जाए और ब्लड सकुर्लेशन बना रहे। इससे आपके पैर मुलायम और साफ बने रहेंगे।
3. मॉइस्चराइजर: पैरों में ऑयल ग्लैंड नहीं होता इसलिये वे रूखे हो जाते हैं तो ऐसे में उन्हें नम करने के लिये उन पर तेल या मॉइस्चराइजर लगाएं। नहाने के बाद और सोने से पहले उन पर तेल लगाइये।
4. अंगूठे के नाखूनों की सफाई: चाहे सर्दी हो या फिर गर्मी आपको अपने अंगूठे के नाखूनों को साफ करना ही चाहिये। गरम पानी में थोडा़ सा नमक डालिये और उसमें पैरों को कुछ देर के लिये भिगोइये और फिर स्क्रब कीजिये। इससे सारी गंदगी साफ होगी और पैर साफ तथा नरम बनेगे।
5. मोजे पहने: रूखेपन से पैरों को बचाने के लिये आपको मोजे जरुर पहनने चाहिये। सबसे पहले पैरों में लोशन लगाएं और फिर मोजे पहने। इससे ठंड भी नहीं लगेगी और आपके पैर भी नहीं फटेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
