Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
जॉब इंटरव्यू पर जाने से पहले करें यह फ्रेंच मेनिक्योर
जब बात नाखूनों को पेंट करने की आती है, तो फ्रेंच मेनिक्योर बहुत अहम भूमिका निभाता है। यह नाखूनों को सजा कर एक दम क्लासी लुक प्रदान करता है। अगर आप जॉब इंटरव्यू या फॉर्मल डिनर के लिए जा रही हैं, तो फ्रेंच मैनिक्योर इस मामले में बेस्ट है और इसे आसानी से घर पर भी किया जा सकता है। तो, आइये जानते हैं कि यह किया कैसे जाता है।

सफाई करें
मेनिक्योर की शुरुआत हाथों को सही तरीके से स्क्रब करने से होती है। ऐसा तब तक करें, जब तक हाथों व नाखूनों से धूल-मिट्टी पूरी तरह निकल नहीं जाती है। मेटल के सस्ते फाइलर यूज करने की बजाय अच्छी क्वॉलिटी का फाइलर इस्तेमाल करें। नाखून के आस पास वाली रूखी त्वचा को क्यूटिकल क्लिपर्स से हटाएं।
पेंटिंग द नेल्स
नाखूनों को परफेक्ट शेप में फाइल करने के बाद बेस कोट कलर से पूरे नाखून को पेंट करें। इस बेस कोट को पतला रखें। अगर आपको सफाई से नेल पेंट लगाने में परेशानी होती है, तो उंगलियों के आस-पास की स्किन पर पेट्रोलियम जेली लगा लें। इससे हाथ फिसलने पर नेल पॉलिश त्वचा पर नहीं चिपकेगी।
फाइन टिप्स
इस मेनिक्योर का थोड़ा मुश्किल हिस्सा उंगलियों के नाखूनों पर वाइट नेल पॉलिश लगाना है। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि नेल पेंट नाखून पर ही लगे और नाखून के निचले हिस्से पर न जाए।
क्लीयर फिनिश
अंत में पूरे नाखून पर ट्रांसपैरंट नेल पॉलिश का कोट लगाएं। इससे आपका मेनिक्योर लंबे समय तक टिका रहेगा और यह आपको स्मूद व ग्लॉस फिनिश भी देगा। फ्रेंच मेनिक्योर की लाइफ बढ़ाने व लुक को अच्छा रखने के लिए हर रात नाखूनों पर नेल पॉलिश की एक्स्ट्रा टॉप लेयर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications