Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पुरुष कैसे कंट्रोल करें शरीर की बदबू
पुरुष महिलाओं की तुलना में ज्यादा बदबू करते हैं। पुरुषों में मेल हार्मोन ज्यादा होने की वजह से उनके शरीर से ज्यादा बदबू आती है। इस समस्या को कंट्रोल करने के लिये उन्हें अलग-अलग तरीके अपनाने चाहिये। यहां पर कुछ बेस्ट तरीके दिये हुए हैं जिससे पुरुष अपनी तन की गंध से लड़ सकते हैं।
ऐसे करें कंट्रोल -
1. शावर का प्रयोग- नहाते समय बाल्टी के पानी या फिर बाथ टब का प्रयोग ना करें। अच्छा होगा कि आप शावर के पानी का प्रयोग करें, जिससे तेज बहाव वाले पानी से आपके बदन की सफाई हो सके।

2. आर्मपिट की शेविंग- पसीने की वजह से आर्मपिट से बहुत भयकंर बदबू आती है, लेकिन अगर आप वहां के बालों को समय-समय पर साफ करते रहेंगे तो पसीना उस जगह पर जमेगा नहीं और बदबू भी नहीं आएगी।
3. बॉडी स्क्रब- शरीर के रोम छिद्र जब बंद होते हैं तो उस जगह पर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। अब आपको जरुरत है कि आप अपने शरीर के रोम छिद्रों की सफाई कर के उन्हें खोल दें। अपनी बॉडी को हफ्ते में दो बार अच्छे बॉडी स्क्रब करें स्क्रब करें।
4. एस्ट्रीजेंट- शरीर से पसीने की वजह से बदबू नहीं आती बल्कि उस पर पनप रहे बैक्टीरिया से आती है। तो ऐसे में नहाने के बाद अपने शरीर को तौलिये से सुखा लें और फिर उस पर एस्ट्रीजेंट लगाएं। स्पिरिट एक अच्छा एस्ट्रीजेंट है जो कि लगाने पर जल्द ही सूख जाता है।
5. जिंक वाले फूड- रिसर्च में बताया गया है कि जिंग शरीर से आने वाली बदबू को दूर करता है। तो ऐसे में आपको जिंक वाले फूड जैसे कि रेड मीट, डार्क चॉकलेट, तरबूज, कद्दू और खरबूज के बीज, मूंगफली और गेहूं आदि खाने चाहिये।
6. कुछ खाद्य पदार्थों से बचें- कॉफी, चाय और कोला शरीर में एन्डोक्राइन ग्लैंड को उत्तेजित कर देते हैं जिससे मेल हार्मोन तेजी से बढने लगता है। इसलिये इन सब खाघ पदार्थों से बचना चाहिये। साथ ही लहसुन और प्याज आदि खाने से भी शरीर से बदबू आती है।



Click it and Unblock the Notifications
