Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
ऐसे पाएं साफ और सफेद घुटने
काली कुहनियां और घुटने देखने में बहुत ही गंदे लगते हैं इसके अलावा यह हर किसी का ध्यान आसानी से अपनी ओर खींच लेते हैं। हाथ-पैर गोरे हों और घुटने काले, तो इस बदले स्किन टोन की वजह से लोगो का ध्यान तो जाएगा ही। अगर आपके पैरा स्मूथ और गोरे हैं पर घुटने काले, तो अपनाइये ये असरदार टिप्स।

ऐसे बनाएं घुटनों को गोरा
1. रोजाना दो बार अपने घुटनों पर नींबू का रस लगाइये। चाहे तो सीधे नींबू के छिलके को ही 5 मिनट तक रगड़ लीजिये। रगडने के बाद इसको करीब 15-20 मिनट तक ऐसे ही छोड दीजिये और बाद में पैरों को धो लीहिये। नींबू लगाने से त्वचा रूखी हो जाती है इसलिए थोड़ी देर बाद मॉस्चोराइजर लगा लीजिये।
2. काले घुटनों को नारियल तेल से 5-8 मिनट तक के लिए मालिश करें और उसके बाद पानी से धो लें। चाहें तो नारियल तेल में दो बूंद नींबू की भी डाल सकती हैं।
3. दही एक ब्लीचिंग एजेंट होता है, जिसको आप सिरके के साथ मिला कर घुटनों को सफेद करने के लिए लगा सकते हैं।
4. चीनी को बेकिंग सोडा के साथ मिक्स कर के अपने घुटनों और कोहनियों को चार मिनट तक के लिये रगड़े। इसके बाद त्वचा को 15 मिनट तक के लिए ऐसे ही छोड़ दें और बाद में पानी से धो कर बॉडी लोशन लगा लें।
5. जब भी आप नहाएं तब लूफा या किसी स्क्रब से अपने घुटनों की स्क्रबिंग जरुर करें। इससे त्वचा साफ होगी और डेड स्किन हटेगी।
6. सरसों के तेल को नारियल के तेल के साथ मिक्स कर के अपने घुटनों पर लगा कर मालिश करें, इससे घुटने सफेद हो जाएंगे।
7. बादाम या नारियल तेल को चीनी और शहद के साथ मिला कर अपने घुटनों पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। और धोते समय स्क्रब करें ।
8. दही को नींबू के रस में मिला कर अपने घुटनों को 10 मिनट तक के लिए मालिश करें। उसके बाद इसको ऐसे ही कुछ देर तक लगा छोड दें और फिर सबसे पहले घुटनों को दूध से धोएं और फिर पानी से।



Click it and Unblock the Notifications
