Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
सर्दियों में शरीर की नमी बरकरार रखने के लिये खाएं ये आहार
सर्दियों में त्वचा बहुत अधिक ड्राई हो जाती है। शरीर का तापक्रम कम हो जाने की वजह से त्वचा त्वचा शुष्क हो जाती है। सर्दियों में सौंदर्य निखारने के लिए आपको त्वचा की अतिरिक्त देखभाल करनी पड़ती है। सर्दी के दौरान त्वचा की देखभाल करना बहुत जरूरी है। दरअसल, सर्दियों में त्वचा अपनी नमी खो देती है। जिससे त्वचा रूखी होने के साथ-साथ फटने लगती है और दर्द होने लगती है।
Jabong के लाइफस्टाइल प्रोडक्ट पर पाइये 80% की भारी छूट
क्रीम और लोशन लगाने से आपको केवल बाहरी नमी मिलेगी मगर सही खान-पान का सेवन किया जाए तो आपकी त्वचा अन्दर से नम होगी। आप जो कुछ भी खाते हैं आपका शरीर वैसा ही बनता है। वैसे तो गर्मियों में हम बहुत पानी का सेवन करते हैं मगर ठंड आते ही हम पानी का सेवन घटा देते हैं। अगर आप नियमित पानी का सेवन करेंगे तो आपकी त्वचा अंदर से हाइड्रेट रहेगी। आइये जानते हैं कि त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिये कौन-कौन से आहार खाने आवश्यक हैं।
शुष्क त्वचा के लिए अपनाएं ये घरेलू ब्यूटी टिप्स
ओमेगा - 3 फैटी एसिड
मछली का तेल, अलसी के बीज, साल्मन और अखरोठ आदि में ओमेगा -3 फैटी एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है। इनका सेवन करने से शरीर में प्राकृतिक नमी बनी रहती है।

बेर
खट्टे-मीठे बेरों में आपको ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी मिलेगा, जिससे त्वचा काफी जल्दी रिपेयर होती है। साथ ही त्वचा को नमी भी प्राप्त होती है।

पालक
पालक ना केवल ताकत देता है बल्कि यह त्वचा में नमी भी बरकरार रखता है। इसमें ढेर सारा विटामिन ए होता है जो कि त्वचा को मुलायम बनाता है।

सूरजमुखी, मक्का या सोया तेल
सर्दियों में अपने आहार में सूरजमुखी, मक्का या सोया का तेल शामिल करें। इससे त्वचा अंदर से हाइड्रेट रहती है। अगर त्वचा ड्राई है तो इन तेलों के सेवन से त्वचा चमक उठेगी।

एवोकाडो
एवोकाडो में काफी भारी मात्रा में विटामिन सी, ई और मोनोसैचुरेटेड फैट्स होते हैं। यह सभी नमी को त्वचा में ही कैद कर लेते हैं। सर्दियों में एवोकाडो जरुर खाना चाहिये। खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है और त्वचा में नमी आती है। बादाम, काजू, किशमिश और अखरोठ आदि त्वचा की इलास्टिसिटी बढाते हैं और उसे रिपेयर करते हैं।

अंडे
अंडे में हाई प्रोटीन होता है जो त्वचा की छती को जल्द ही ठीक करते हैं। अंडा त्वचा को हाइड्रेट और उसमें लचीलापन लाता है।




Click it and Unblock the Notifications
