Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
पुरूषों में झुलसी त्वचा को सही करने के घरेलू उपाय
कई पश्चिमी देशों में पुरूषों का धूप के कारण झुलस जाना या सांवला हो जाना आम समस्या है। भारत, कोरिया और चाइना आदि देशों में यह समस्या आम है। इन देशों में गर्मी ज्यादा होती है और पुरूष ज्यादातर समय घर से बाहर रहकर काम करते है, ऐसे में उनकी बॉडी में टैनिंग हो जाती है।
बॉडी में कालापन आने के बाद वह काफी खराब सी दिखती है और अच्छा-खासा व्यक्ति बदसूरत दिखने लगता है। गर्मियों के दिनों में टैनिंग की समस्या ज्यादा हो जाती है। पुरूषों में झुलसी त्वचा को सही करने के कई घरेलू उपाय है जो कि निम्म प्रकार हैं : पुरुषों के लिये जरुरी स्किन केयर टिप्स
पुरूषों में झुलसी त्वचा को सही करने के घरेलू उपाय

दही :
गर्मियों में भारतीय परिवारों में दही का सेवन करना सामान्य है क्योंकि इसके सेवन से शरीर को तरावट मिलती है। दही के सेवन से त्वचा के छिद्रों में कसाव आता है। दही में टमाटर, खीरा को पीस कर मिला लें और इस पेस्ट में आधा कप आटा मिलाकर फेंट लें। इस लेप को त्वचा पर लगाएं और 30 से 45 मिनट के लगा हुआ छोड़ दें, बाद में गुनगुने पानी से धो लें।

नींबू का रस :
नींबू को हमेशा से ही एक अच्छा ब्लीच माना गया है। एक ताजा नींबू लें, उसका रस निचोड़कर उसे झुलसी हुई त्वचा पर लगाएं। इससे टैनिंग दूर होगी। इसे लगाने से स्कीन ड्राई नहीं होती है और कालापन भी अच्छी तरह दूर हो जाता है। इसे सप्ताह में दो से तीन बार लगाने पर लाभ मिलेगा।

आलू :
अगर त्वचा में बहुत ज्यादा टैनिंग हो जाती है तो रात को सोने से पहले आलू के पतले-पतले स्लाइस काट लें और उन्हे उन जगहों पर रख लें। इन्हे आधे घंटे तक लगाएं रखे रहे। आलू के काला पड़ जाने के बाद उन्हे हटा दें और त्वचा को धो लें।

एलोवेरा :
हर किसी के किचेन गार्डन में एलोवेरा जरूर लगा होता है। एलोवेरा में कई आयुर्वेदिक गुण होते है। सन टैनिंग होने पर झुलसी हुई जगह पर एलोवेरा को काटकर उसका अंदर वाला हिस्सा लगा लें और यूं ही छोड़ दें। आधा घंटे बाद धो लें, इससे चेहरे पर निखार आएगा और झुलसी हुई त्वचा भी सही हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
