Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
फोड़े के उपचार का प्राकृतिक तरीका
त्वचा की समस्या आपको काफी परेशान कर सकती है। हालांकि ये परेशानी दरअसल मनोवैज्ञानिक ही होती है। वास्तव में जब आप पाते हैं कि आपके चेहरे पर फोड़ा निकल रहा है तो आप काफी डर जाते हैं। आज के समय में त्वचा के लेकर जेंडर के आधार पर पक्षपात नहीं किया जा सकता। दोनों ही अपनी त्वचा को लेकर सजग रहते हैं और नहीं चाहते हैं कि फोड़े से उन्हें परेशानी उठानी पड़े।
फोड़ा बैक्टीरिअल इंफैक्शन के कारण होता है, जो कि त्वचा में बहुत अंदर तक पहुंच जाता है। शुरुआत लाल रंग की फुंसी से होती है जो बाद में बड़ी हो जाती है और इसमें सफेद पीप भर जाता है। यह काफी तकलीफदेह होता है। फोड़ा डिहाइड्रेशन या फिर किसी तरह के स्किन इंफैक्शन के कारण होता है।
आइए हम आपको फोड़े के कुछ ऐसे उपचार के बारे में बताते हैं, जो पूरी तरह से नेचुरल है और इससे नुकसान भी नहीं होता है। फोड़े को उंगली की मदद से फोड़ने की कोशिश न करें। इससे आपकी त्वचा पूरी तरह से नष्ट हो सकती है।

नीम का लें सहारा
फोड़े के लिए नीम सबसे अच्छा एंटीसेप्टिक होता है। इससे एंटी बैक्टीरिअल और एंटी माइक्रोबिअल गुण पाया जाता है, जो फोड़े के उपचार में फायदेमंद होता है। वास्तव में नीम हर तरह की त्वचा संबंधित समस्या के लिए फायदेमंद होता है। नीम को पीस कर इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपनी त्वचा के संक्रमित हिस्से पर लगाएं। अगर आप चाहें तो नीम की पत्ती को उबाल कर भी इसका पेस्ट तैयार कर सकते हैं। पेस्ट को कुछ देर के लिए लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें।

ब्रेड पुटलिस से करें उपचार
क्या आपको पता है कि आप ब्रेड पुटलिस से भी फोड़े का उपचार कर सकते हैं। यह एक प्रभावशाली तरीका है। ब्रेड के एक टुकड़े को गर्म दूध या पानी में डुबा लें। अब इस ब्रेड को संक्रमित त्वचा पर लगाएं। इससे जलन कम होगी और जल्द ही फोड़ा भी ठीक हो जाएगा। अच्छे परिणाम के लिए ऐसा दिन में दो बार करें।

टी ट्री आयल ट्रीटमेंट
टी ट्री आयल में एंटी माइक्रोबिअल और एंटी बैक्टीरिअल गुण पाया जाता है। लंबे समय से इसका इस्तेमाल त्वचा के संक्रमण के उपचार में किया जा रहा है। ये न सिर्फ त्वचा के संक्रमण से आपको राहत दिलाएगा, बल्कि भविष्य में फोड़ा होने की संभावना को भी खत्म करेगा। आप रूई को इस तेल में भिगाकर फोड़े पर लगा सकते हैं। अगर आप कुछ दिनों तक दिन में पांच-छह बार इस तेल का इस्तेमाल करेंगे तो फोड़ा ठीक हो जाएगा। ब्लैक सीड आयल की तरह टी ट्री आयल का आप सेवन नहीं कर सकते हैं।

हल्दी भी करे कमाल
हल्दी खून को साफ करता है और इसमें एंटी-इंफ्लामैटॉरी गुण पाया जाता है। गर्म दूध के साथ हल्दी मिलाकर पीने से फोड़ा ठीक हो जाता है। साथ ही आप हल्दी और अदरक का पेस्ट बनाकर फोड़े पर लगा सकते हैं। कुछ दिन तक ऐसा करने पर फोड़ा ठीक हो जाएगा।

प्याज भी कम नहीं
प्याज में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाने के कारण यह फोड़े का एक बेहतरीन उपचार है। प्याज का एक टुकड़ा लेकर उसे फोड़े पर रखें और कपड़े के एक टुकड़े से ढंक दें। इससे पैदा होने वाली गर्मी से फोड़ा ठीक हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
