Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
ब्यूटी से संबंधित 10 मिथक
एक स्टडी से पता चला है 10 में से 9 महिलाएं ग्रूमिंग में कई गलतियां करती हैं जैसे कि बालों को घना करने के लिए रोजाना धोना और सही आकर में आई ब्रो बनाने के लिए सीसे के नजदीक होकर आई ब्रो बनाना आदि।
हम सभी बालों और सुंदरता से सम्बंधित गलतियां करते हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि इन चीजों को सही तरह से भी किया जा सकता है जिससे समय और पैसा दोनों बच सकता है। फेस मास्क बनाते वक्त जरुर डालें ये सब चीजें...

बालों को बहुत ज्यादा धोना
लोग मानते हैं कि रोजाना बालों को धोने से ये साफ़ और सही रहते हैं। लेकिन यह गलत है। नियमित बाल धोने का मतलब है कि आप इन्हें प्राकर्तिक ऑइल से वंचित कर रही हैं। ऐसा करने से सामान्य बालों की तुलना में ज्यादा नुकसान है।

बहुत ज्यादा कंडीशनर लगाना
लोग कंडीशनर को भी शैम्पू की तरह पुरे बालों में लगते हैं जबकि जड़ों के बाल तो पहले से ही नए और हैल्दी हैं इसलिए ऐसा करने की कोई जरुरत नहीं है।

हीट प्रोटेक्टर का इस्तेमाल नहीं करना
हमेशा हेयर ड्रायर और स्ट्रेटनर इस्तेमाल करने के बाद बालों की देखभाल बहुत जरुरी है। बालों को गर्म भाप देने के बाद इनकी सही देखभाल नहीं करने से ये रूखे, छल्लेदार और ख़राब हो जाते हैं।

एक ही जगह पर चोटी बांधना
यदि आप रोजाना बालों में चोटी करती हैं तो रोजाना एक ही जगह पर चोटी नहीं बांधे। इससे सिर पर तनाव बढ़ेगा और समय के साथ बाल कमजोर होंगे।

मेक- अप ब्रश को ना धोना
इस प्रकार के काम करना आपको याद रहता है लेकिन फिर भी आप इन्हें नजर अंदाज कर देती हैं। मेक- अप ब्रश को नहीं धोने से इसमें कई रंग मिक्स हो जायेंगे साथ ही यह बैक्टीरिया भी पैदा करेगा। मेक- अप ब्रश को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करें।

गर्दन को नजर अंदाज करना
क्या आप रोजाना स्किन केयर के अंतर्गत अपनी गर्दन साफ़ और मॉइस्चराइज करती हैं? शायद नहीं। अपनी ठोडी तक ही नहीं रुके इसके नीचे भी ठीक से सफाई करें। चूँकि यह हिस्सा संवेदनशील होता है अतः इसकी देखभाल बहुत जरूरी है।

दाग धब्बों को कवर करना
यह बहुत आसान है कि जब भी कोई दाग धब्बा दिखाई दे तो दाग मिटाने की क्रीम चेहरे पर लेप लें, पर ऐसा नहीं करना चाहिए। ये आपके चहरे पर ज्यादा देर तक रहते हैं इसलिए लगाने से पहले इंस्ट्रक्शंस जरूर पढ़ लें। अपनी स्किन को भी थोड़ा सांस लेने दें।

मॉइस्चराइजर के सूखने से पहले फाउंडेशन लगाना
मॉइस्चराइजर को सूखने में थोड़ा समय लगता है इसलिए फाउंडेशन लगाने से पहले इसे 1 मिनट जरूर दें। मॉइस्चराइजर के सूखने से पहले फाउंडेशन लगाने से मॉइस्चराइजर के चिकनेपन के कारण मेकअप ख़राब हो जायेगा और आपका लुक बिगड़ जाएगा।

शीशे के बिलकुल नजदीक से आई ब्रो बनाना
ज्यादा नजदीक से आई ब्रो बनाने से आपको हर बाल नजदीक से दिखाई देता है बजाय कि पूरी शेप के। इससे आई ब्रो की शेप बिगड़ सकती है। इसकी बजाय बड़ा सीसा इस्तेमाल करें और इससे थोड़ा दूर रहकर आई ब्रो बनाये जहाँ से पूरा चेहरा दिखाई दे।

पीले नाख़ून -
यदि आपको नेल आर्ट पसंद है और आप नई डिज़ाइन और रंग के बिना घर से बाहर नहीं निकलती हैं तो इससे नाख़ून पीले पड़ सकते हैं। इससे बचने के लिए बेस कोट का इस्तेमाल करें जिससे दाग दूर रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
