Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
होंठो के रंग को गुलाबी करने के लिये लगाएं नींबू का रस
अगर आप के होंठ गहरे रंग के हैं और आपको गुलाबी रंग चाहिये तो, होंठों पर नींबू का रस लगाएं। महिलाओं के हमेशा से कामना होती है कि उनके होंठ गुलाबी या लाल रंग के हों। लेकिन स्मोकिंग और खराब लाइफस्टाइल की वजह से उनके होंठ काले पड़ जाते हैं। मगर आप चिंता ना करें क्योंकि आपके किचन में रखा नींबू आपकी सहायता कर सकता है। लिप कलर लगाना छोड़ कर अब होंठो पर नींबू का रस लगाएं। आइये जानते हैं कि होंठो के रंग को हल्का करने के लिये नींबू के रस का प्रयोग कैसे करें। नींबू के रस में काफी एसिड होता है इसलिये इसे कभी होंठो पर डायरेक्ट ना लगाएं।

होंठो के रंग को गुलाबी करने के लिये लगाएं नींबू का रस
1. नींबू और ग्लीसरीन- नींबू का रस प्राकृतिक रूप से एसीडिक होता है। सीधे होठों पर लगाने से यह होंठ को रूखा बना सकता है। इसलिये इस के साथ ग्लीसरीन मिलाएं। इसे होठों पर लगाने से होंठ मुलायम बन सकते हैं। घर पर कैसे बनाएं लिप बाल्म
2. नींबू का बाम- होठों का रंग गुलाबी बनाने के लिये नींबू के रस का बाम या जैल बना कर लगाएं। ऐसे बाम आपको मार्केट में मिल जाएंगे।
3. नींबू रस और घी- होठों पर घी उसे मुलायम बनाने के लिये लगाया जाता है, यह होंठों का रंग कभी नहीं बदल सकती। नींबू के रस और घी को मिक्स कर के होंठो पर लगाएं और रातभर के बाद चेहरे को धो लें। अगर नींबू का रस होंठ पर लगाने से जलता है तो उसे तुरंत ही धो लें।
4. नींबू और रोज वॉटर- होंठो का रंग बदलने के लिये नींबू का रस और रोज वॉटर को मिक्स कर के लगाएं। अच्छा रिजल्ट पाने के लिये इसे रोजाना लगाएं।
5. नींबू रस- नींबू के रस को सीधे संवेदनशील त्वचा पर न लगाएं। अगर होंठ जलते हैं तो उसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करें और फिर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications