Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
30 वर्ष की उम्र के बाद झुर्रियों से बचने के लिए खाएं ये फूड
आपका तीसवाँ जन्मदिन आ रहा है तथा यह आपके जीवन का बहुत महत्वपूर्ण समय होता है जब नई जिम्मेदारियों और लक्ष्यों की एक नई श्रेणी शुरू होती है। इसके अलावा 30 वर्ष के उम्र से कोशिकाओं में विकार आना प्रारंभ हो जाता है अत: लोगों को अपने शरीर में कई अनैच्छिक बदलाव महसूस होते हैं।
यदि आप उचित आहार ले रही/रहे हैं, नियमित रूप से व्यायाम कर रहे हैं तथा अपने युवा काल से ही अपने सौंदर्य के प्रति सचेत हैं तो इस बात की संभावना है कि 30 वर्ष की उम्र में भी आपकी त्वचा जवान दिखेगी।
हालाँकि कई बार हमें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा तथा समय नहीं मिलता जिसके कारण शरीर पर ढलती उम्र के निशान जैसे झुर्रियां, फाइन लाइंस, दाग धब्बे आदि महसूस होने लगते हैं। झुर्रियों के कारण व्यक्ति की उम्र उसकी वास्तविक उम्र से अधिक दिखाई देती है जिसके कारण आत्मविश्वास में कमी आती है।
इसके लिए कई लोग झुर्रियों को दूर करने के लिए कॉस्मेटिक प्रक्रियाएं जैसे बोटॉक्स आदि का विकल्प चुनते हैं। यद्यपि इन प्रक्रियाओं के दुष्परिणाम हो सकते हैं। तो यदि आप इन झुर्रियों को जड़ से खत्म करना चाहते हैं तथा अधिक समय तक जवान बने रहना चाहते हैं तो इन खाद्य पदार्थों का सेवन नियमित तौर पर करें!

1. टमाटर
ताज़े टमाटर या टमाटर के रस का सेवन करके 30 वर्ष के बाद भी झुर्रियों से बचा जा सकता है। टमाटर में विटामिन सी पाया जाता है जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है।

2. बेरीज़
बेरीज़ जैसे स्ट्रॉबेरीज़, रास्पबेरीज़, ब्लूबेरीज़ आदि में बहुत से पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा की प्रत्येक कोशिकाओं को पोषण प्रदान करते हैं तथा झुर्रियों और फाइन लाइंस को आने से रोकते हैं।

3. दही
यदि आप 30 वर्ष की उम्र के बाद झुर्रियों से बचना चाहते हैं तो दही आपके नियमित आहार का एक हिस्सा होना चाहिए क्योंकि दही में स्वस्थ बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा की बनावट और लचीलेपन में सुधार लाते हैं।

4. मछली
फिश में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो त्वचा के लिए सबसे उत्तम विटामिन है क्योंकि इससे त्वचा को कई फायदे होते हैं। इसका एक फायदा यह भी है कि त्वचा पर समय पूर्व आने वाली झुर्रियों और फाइन लाइंस को आने से रोकता है।

5. नट्स (सूखा मेवा)
नट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स तथा विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये दोनों ही त्वचा की कोशिकाओं को पोषण प्रदान करते हैं ताकि झुर्रियों को दूर रखा जा सके।

6. अवोकेडो
अवोकेडो में ग्लूतथिओन नामक यौगिक पाया जाता है जिसमें एंटी-ऐजिंग गुण पाए जाते हैं जो नई और स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होते हैं।

7. शहद
शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो झुर्रियों और फाइन लाइंस को आने से रोकने में सहायक होते हैं ताकि आपकी त्वचा नरम और जवान बनी रहे।



Click it and Unblock the Notifications