Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
चेहरे को गर्मियों में सुंदर बनाते हैं ये सब्जियों के छिलके
गर्मियां आ गई हैं और अब आपके लिए सबसे बड़ी टेंशन, त्वचा के झुलसने और उस पर होने वाली टैनिंग की है। त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में त्वचा का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
Get 70% Discount on Fitness Accessories only at Paytm Hurry
ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए जो स्कीन को अच्छा बनाएं, लेकिन इससे भी बेहतर उपाय होता है घरेलू सामग्रियों को इस्तेमाल करते हुए त्वचा को सुंदर व स्वस्थ बनाएं रखना।
कई प्रकार की सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होता है और उनके छिलके, त्वचा के लिए लाभप्रद होते हैं। इसमें ऐसे विटामिन व पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा पर प्रत्यक्ष रूप से ज्यादा अच्छा प्रभाव डालते हैं।
सब्जियों के छिलके, त्वचा पर पड़ने वाले काले धब्बे को दूर कर देते हैं। तो आइए जानते हैं कि किन सब्जियों के छिलके फायदेमंद होते हैं:

1. खीरा -
खीरे के स्लाइस काटकर आंखों पर रखने से आंखों को ताजगी मिलती है और सारी थकान उतर जाती है। चेहरे पर भी खीरे का जूस लगाने से फायदा होता है। 15 मिनट तक जूस लगा रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

2. टमाटर -
टमाटर, त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ बना देते हैं। टमाटर के छिलके से मसाज कर लें और जूस को चेहरे पर रगड़ लें, दमक आ जाएगी।

3. आलू -
आलू को चेहरे पर लगाने से को धब्बे, झाईयां आदि की समस्या दूर हो जाती है। अगर चेहरे पर बहुत दाने होते हैं, तब भी राहत मिल जाती है।

4. शकरकंद -
झुर्रियां, काले दाग, आंखों के नीचे काले गड्डे आदि की समस्या होने पर शकरंकद को कूट कर लगाने से आराम मिलता है। 10 मिनट बाद इसे हटाकर धो लें। हर हफ्ते ऐसा करने से आराम मिलता है।

5. नींबू -
नींबू का रस और उसका छिलका दोनों ही फायदेमंद होता है। चेहरे पर टैनिंग होने की स्थिति में नींबू काफी फायदेमंद रहता है।

6. गाजर -
गाजर को मिक्सी में पीस लें और उस लेप को चेहरे पर लगा लें। इससे चेहरे पर दमक आती है और गंदगी भी निकल जाती है। गाजर में विटामिन सी होता है जो चेहरे को साफ-सुथरा और दमकदार बना देता है।

7. करेला -
करेला सिर्फ स्वाद में कडुवा होता है लेकिन उसके गुण बहुत होते हैं। इसे पीसकर लगाने से चेहरे पर संक्रमण या दाने आदि की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही चेहरे की त्वचा में कसाव हो जाता है।

8. चुकंदर -
चुकंदर का रस या चुकंदर को पीसकर चेहरे पर लगाने से आपको चेहरे में ब्लश आ जाता है। डार्क स्पॉट भी सही हो जाते हैं और स्कीन टोन भी सही हो जाता है।

9. मूली -
मूली के छिलकों को कभी न फेंके। इसमें विटामिन बी6 होता है जो ब्लैकहेड्स को सही करने में पर्याप्त होता है। छिलकों को चेहरे पर मल लें और बाद में पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
