Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
सब्जियों के छिलके और डंठल में छुपे हैं ये सारे गुण
भोजन पूरी तरह स्वास्थ्यवर्धक होता है; लेकिन फिर भी हम कई बार गलती करते हुए इसे फेंक देते हैं। हम ऐसा मान लेते हैं कि ये भोजन बहुत ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक नहीं होते हैं और इसे फेंकने का नियम बना देते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आप जिस भोजन को खराब मानते हैं उसमें वाकई में कितने गुण होते हैं।
READ: उबाल कर खाने पर इन 10 सब्जियों की ताकत हो जाती है दोगुनी
अपने द्वारा खरीदे जाने वाले भोजन या खाद्य सामग्री का मूल्य व महत्व समझें और उसे फेंकने से बचें। भारत में कई घर ऐसे भी हैं जहां हर रात लोग खाली पेट सो जाते हैं। वहीं अगर आप विदेशों में देखें, तो पाएंगे कि वहां कोई भी व्यक्ति भोजन को बर्बाद नहीं करता है, वो सभी हर संभव तरीके से इसे खाने का प्रयास करते हैं।
READ: इन छिलकों में हैं लाभकारी गुण
ये सारी खाद्य सामग्री, आपकी दमकती त्वचा, स्वस्थ शरीर और शारीरिक मजबूती का कारण बन सकते हैं। अब से आप प्रण लें कि आप हर खाद्य सामग्री का हरसंभव उपयोग करेंगे, ताकि उनमें शामिल विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, मिनरल्स आदि का लाभ आपके शरीर को मिल सकें।
इन खाद्य सामग्रियों के अवशेषों से आप सूप, सलाद, जूस या स्मूदी बना सकते हैं जो स्वाद में बेहतर और लाभप्रद होते हैं।

1. आलू के छिलके:
आपको मालूम होना चाहिए कि आलू के छिलकों में आलू से ज्यादा गुण होते हैं। छीले गए आलूओं में गुणों की मात्रा आधी ही रह जाती है। इसके छिलकों में कैल्शियम, विटामिन बी कॉम्पलेक्स, विटामिन सी, आयरन आदि होते हैं। बेहतर विकल्प होगा कि आलूओं को छिलकों सहित बनाएं, बस आपको उन्हें अच्छी तरह धुलना होगा। चाहें तो गरम पानी में भिगो दें ताकि सारी गन्दगी निकल जाएं।

2. ब्रोकली के पत्ते और डंठल:
ब्रोकली बनाते समय हम उनके डंठल और पत्ते को फेंक देते हैं। अब से ऐसा न करें क्योंकि इनमें विटामिन ए ही मात्रा बहुतायत में होती है। ब्रोकली के साथ इसके पत्तों और डंठल को महीन-महीन काटकर पकाएं। आप चाहें तो इसका स्टॉक भी निकाल सकते हैं या सूप भी बना सकते हैं। स्टर फ्राई करके भी चाट मसाले के साथ खाएं।

3. प्याज के छिलके और लहसुन की परत:
इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो शरीर को सूजन और एलर्जी से बचाता है। आप भोजन बनाते समय इन्हें धुलकर उसमें डाल दें, बाद में निकाल लें। इससे आपका भोजन अधिक स्वास्थ्यवर्धक होगा।

4. गाजर और शलजम के पत्ते:
गाजर और शलजम के पत्ते हम हमेशा फेंक देते हैं। ऐसा न करें, इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, नियासिन, लोहा, जस्ता, विटामिन बी व के और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो कि कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं और आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है।

5. तरबूज का छिलका:
तरबूज का छिलका, सफेद या हरा रंग का होता है जो कि सिट्रोनेल्ला नामक पर्दाथ से मिलकर बनता है। इसमें अमीनो एसिड की मात्रा काफी होता है जिससे शरीर में रक्त का संचार अच्छी तरह होता है और रक्त वाहिकाओं की क्रिया सुचारू रूप से चलती है। आप इसकी स्मूदी बना सकते हैं।

6. कीवी का छिलका:
डार्क ब्राउन रंग के बालों वाले कीवी के छिलके, फाइबर और पोषण से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन सी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। आप कीवी का जूस छिलके सहित ही बनाएं।

7. आजवाइन की पत्तियां:
आजवानइन की पत्तियों में इसके तने या बीज से पांच गुना ज्यादा कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा भी बहुत होती है। यह आपके दिल को स्वस्थ रखता है और बढ़ती उम्र के लक्षणों को बाहर आने से बचाता है। इससे आपका रक्तचाप नियंत्रित रहता है और कैंसर विरोधी गुण भी इसमें होते हैं।

8. तरबूज के बीज:
तरबूज के बीजों में आयरन, जिंक और कॉपर बहुतायत होता है। शायद इसी वजह से मध्य पूर्व के लोग तरबूज को बीज सहित खाते हैं। इससे प्रजनन क्षमता मजबूत होगी और दिल स्वस्थ रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
