Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
त्वचा को सुंदर बनाने के लिये दही का बॉडी का मास्क
क्या आपको कभी चिंता नहीं होती कि आप कि बॉडी में भी वैसी जान आए जैसा कि आपके अंदर है। शरीर की त्वचा हमारे अंदर का एक अभिन्न अंग होता है जो तभी अच्छा लगता है जब वह चमकदार और कोमल हो।
आप बाजार जाती हैं और कोई बॉडी लोशन यह सोंच कर लेती हैं कि वह आपकी बॉडी को चमकदार और कोमल बनाएगा पर उसका दाम सुनते ही आप उसे दुबारा उसकी जगह पर रख देती हैं। पर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है हम आपको दही के उपयोग बताएंगे जिससे आपकी स्किन चमक उठेगी। दही में लैक्टिक एसिड, जिंक और अन्य पोषण होते हैं, जो आपके शरीर को फायदा करेगा।

त्वचा के लिये दही का बॉडी का मास्क
1. नमी प्रदान करे - प्लेन दही को चेहरे, हाथों, पांव आदि में 25 मिनट के लिये लगा दें। अगर त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई है तो उसमें शहद मिला लें। इसकें अलावा दही में गाजर घिस कर मिला कर चेहरे पर लगाने से झुर्रियां दूर होती हैं।
2. स्क्रब: यह बहुत ही अच्छा फेस स्क्रब है। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा रूखी हो गई है तो दही को ओट्स के साथ मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। आप दही को चावल के आटे के साथ मिक्स कर सकती हैं, इससे ब्लैकहेड साफ हो जाते हैं।
3. प्राकृतिक स्क्रब: दही को किसी भी खट्टे फल के साथ मिक्स करें। संतरे के गूदे को ले कर मिक्सी में पीस लें और दही के साथ मिक्स करें और चेहरे पर लगा लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर जितने दाग-धब्बे होगें वह साफ हो जाएंगे और आपका चेहरा पूरे दिन चमकेगा।
4. मुहांसों के लिये- दही में जिंक और पोषक तत्व होते हैं जिनसे पिंपल और एक्ने दूर किये जा सकते हैं। जब पिंपल चेहरे पर निकल रहे हों तब आपको दही को चेहरे पर लगा लेना चाहिये।
5. एंटी एजिंग मास्क: क्या आपको त्वचा पर पड़ी टैनिंग परेशान करती है। अगर आपकी स्किन काली पड़ती जा रही है तो, दही में केला या फिर एवाकाडो मिला कर पूरे शरीर पर 30 मिनट तक लगा रहने दें। आप चाहें तो केले और शहद के साथ दही को मिक्स कर के चेहरे पर लगा सकती हैं, इससे आपकी उम्र कम लगने लगेगी।



Click it and Unblock the Notifications
