Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
स्लीवलेस पहनों आराम से क्योंकि अब नहीं दिखेगा कालापन, पढ़ें अंडरआर्म वाइटनिंग स्क्रब बनाना
क्या आप जानती हैं कि कुल 10 महिलाओं में से 8 ऐसी महिलाएं है जो अपने अंडरआर्म के कालेपन से परेशान हैं? अंडरआर्म का कालापन कई बार खुद को दूसरों के सामने शर्मिंदा कर देता है। इस स्किन की समस्या के पीछे कई कारण छुपे हुए होते हैं। इनमें से जो सबसे कॉमन है वह है शेविंग, वैक्सिंग, गंदगी से रहना या फिर बगल में ढेर सारी डेड स्किन जमा हो जाना आदि। अगर इस चीज के टाइम से सही ना किया या तो यह आगे चल कर आपके लिये मुसीबत बन जाएगा।

अगर आप उनमें से हैं जो स्लीवलेस कपड़े पहनने से डरती हैं कि कहीं आपको शर्मिंदगी का पात्र ना बनना पड़े तो हम आपकी मदद करेंगे। आज के इस पोस्ट में हम बताएंगे कुछ ऐसे होममेड स्क्रब जिनका नियमित इस्तेमाल करने से आप अंडरआर्म के कालेपन से मुक्ती पा सकती हैं। आइये जानते हैं क्या हैं वो...

1. ओटमील और खीरा
1 टीस्पून ओटमील में 2 चम्मच खीरे का रस मिलाएं। फिर इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म पर लगाएं और स्क्रब करें। इस स्क्रब को हफ्ते में 2-3 बारर लगाएं।

2. बेसन, एवाकाडो तेल और ऑलिव ऑइल
½ टीस्पून बेसन को 4 बूंद एवाकाडो ऑइल और 1 टीस्पून ऑलिव ऑइल के साथ मिक्स करें। इस पेस्ट को अपने अंडर आर्म पर लगाएं और 5 मिनट के लिये हल्के हल्के मसाज करें। उसके बाद किसी गीले कपड़े से इसे पोछ लीजिये। इस विधि को कम से कम 2 बार हफ्ते में लगाइये।

3. चावल का आटा और दूध
1 टीस्पून चावल के आटे में 2 टीस्पून दूा मिलाइये। एक बार हो जाने के बाद इसे अंडरआर्म पर लगा कर 10 मिनट मसाज कीजिये।

4. पिसी हुई कॉफी और टमाटर का पल्प
3 टीस्पून ताजे टमाटर का पल्प निकाल कर उसमें 2 टीस्पून पिसी कॉफी मिलाएं। दोनों को मिक्स करने के बाद इस पेस्ट को अंडरआर्म पर लगाएं और 5 मिनट के लिये स्क्रब करें। इसके बाद इस पेस्ट को गुनगुने पानी से धो लें। इस विधि को हफ्ते में कम से कम 3-4 बार करनी होगी।

5. बाउन शुगर, नींबू का रस और शहद
एक कटोरे में 3 टीस्पून ब्राउन शुगर के साथ 1 टीस्पून नींबू का रस और 3 टीस्पून शहद मिलाएं। इन सब चीजों को मिक्स कर के अंडरआर्म पर लगाएं और कुछ देर रहने दें। बाद में किसी गीले कपड़े से इसे पोछ लें। आप इस स्क्रब को हफ्ते में 3-4 बार यूज कर सकती हैं।

6. एप्सोम सॉल्ट और बादाम तेल
बस ½ टीस्पून एप्सोम सॉल्ट को 2 टीस्पून बादाम तेल के साथ मिक्स करें और दोंनो आर्मपिट पर लगा लें। इसके बाद इन्हें 5-10 मिनट तक स्क्रब करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इस स्क्रब को आप हफ्ते में दो बार यूज कर सकती हैं।

7. हल्दी, नारियल तेल और आलू का जूस
½ हल्दी पावर में 1 टी स्पून नारियल तेल और ½ टीस्पून आलू का जूस मिलाएं। इस मिश्रण को मिला कर अंडरआर्म पर लगाएं और हल्के हल्के रब करें। उसके बाद अपनी स्किन को गुनगुने पानी से धो लें। इस होमेड स्क्रब को हफ्ते में दो बार यूज करें और रिजल्ट पाएं।



Click it and Unblock the Notifications