Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
जांघों के जिद्दी कालेपन को इन मामूली चीजों से करें दूर
लोग अपने चेहरे के कालापन और उसकी रंगत पर काफी ध्यान देते है लेकिन कई बार होता है कि हम चेहरे के मुकाबले शरीर के कुछ आंतरिक भागों की अवहेलना कर देते है। जिसका परिणाम ये होता है कि उस हिस्सें के आसपास कालापन या गंदगी जम जाती है और उस वजह से इंफेक्शन भी हो सकता है।
इसी तरह शरीर का एक हिस्सा होता है, जांघों के आसपास वाली त्वचा जो दिनभर कसे कपड़े पहनने और पसीने की वजह से कालापन का शिकार हो जाती है। अगर आप स्कर्ट या शॉर्ट पहनते है तो जांघों के आसपास वाली स्किन का कालापन पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए कभी कभी शर्मनाक हो सकती है।

जांघो के कालेपन से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आपकी पैर की त्वचा की उचित देखभाल करें। इसके लिए आप घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।
ओटमील
जांघों के आसपास की त्चचा का कालापन दूर करने के लिए रोजाना इस जगह स्क्रब करने से मृत कोशिकाओं को हटाया जा सकता है। जैसे कि ओटमील से आप रोजाना घर में स्क्रब कर जांघों की त्वचा को चमकदार बना सकते हैं। आपको करना कुछ भी नहीं है बस दो चम्मच ओटमील में नींबू या टमाटर का रस मिलाएं। और उस जगह पर 20 मिनट तक के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर इसे हल्का मसाज करके उतारे और हल्कें गर्म पानी से धो लें।
पपीता
पपीता त्वचा से अशुद्धताओं को दूर करने में मदद करता है और उसे साफ करता है। पपीता का पेस्ट न केवल जांघो के कालेपन को दूर करता है बल्कि उसे सुंदर भी बनाता है। इसके लिए आपको पपीता लेकर जांघों पर नियमित रूप से लगाना होगा। आप त्वचा को रोशन करने के लिए नरम ब्रश का उपयोग कर सकते हैं।
दही
दही हमेशा से एक असरदार घरेलू उपचार रहा है। ये हर तरह के दाग धब्बे और कालेपन को दूर करने के लिए जाना जाता है। आप इसे ओटमील, बेसन और आटे के चोकर के साथ मिलाकर स्क्रब तैयार कर सकते हैं और जांघों के कालेपन से मुक्ति पा सकते हैं।
टमाटर
जांघों के डार्क स्किन के आसपास टमाटर का पल्प लगाए। उसके 20 मिनट के बाद उस जगह को धो लें। यह त्वचा को एंटीऑक्सीडेंट देने के साथ त्वचा पर मौजूद गंदगी और डार्कनेस को भी हटाएंगा।
जैतून का तेल और अंडे की जर्दी
जांघो की त्वचा को गोरा बनाने के लिए नींबू का रस, गुलाब जल, जैतून का तेल और अंडे की जर्दी इन सभी को मिलकर एक पेस्ट बना ले, फिर इससे अपनी जांघो की मृत त्वचा पर हल्के हाथो से लगा ले, यह न केवल आपकी त्वचा के लिए मददगार साबित होगा बल्कि इससे आपकी त्वचा गोरी और मुलायम भी हो जाएगी।
नींबू
जांघो के कालेपन को दूर करने के लिए नींबू असरदार है। स्वास्थ्य से सम्बंधित उपाय हों या त्वचा और सौंदर्य से संबंधित उपाय नींबू अपनी अम्लीय संरचना के कारण एक बेजोड़ औषधि है। नींबू का रस व्यापक रूप से त्वचा पर मृत कोशिकाओं को साफ करने और अन्य दोष हटाने के लिए उपयोग किया जाता है। जांघो के कालेपन को दूर करने के लिए पानी के साथ नींबू के रस को मिलाइए और 5 मिनट के लिए इसे जांघो पर लगाइए तथा पानी से धो लीजिए। बहुत जल्द फायदा मिलेगा। इस बात का ध्यान दीजिए कि आप नींबू को सीधे त्वचा पर न लगाए। इससे त्वचा लाल हो सकती है।
शहद
प्राकृतिक एंटीबायोटिक के रूप में काम करने वाला शहद आपकी त्वचा को जवान रखता है और सूजन को कम करता है। यह न केवल बैक्टीरिया को मारता है बल्कि मुंहासों को कम करता है, यह आपकी त्वचा को पोषण देने का काम करता है। बॉडी स्कर्ब के रूप में इसे लगाने से त्वचा में चमक आती है। यह त्वचा में अंदर से नमी लाता है और उसे मुलायम बनाता है। जांघो के कालेपन को भगाने के लिए आप इसे पांच मिनट तक रकड़े और आंधे घंटे बाद धो लें।
नारियल का तेल
नारियल का तेल भी हाइपरपिगमेंटेशन को हटा त्वचा को फिर से चमकदार बना देता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और मॉश्चराइजिंग गुण स्किन को साफ और जवां सा महसूस करता है। 3 चम्मच नारियल के तेल में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और इसें जांघों के आसपास लगाएं इसके बाद 10 से 15 मिनट के बाद हल्की मसाज के 5 मिनट बाद से हल्कें गर्म पानी से धो लें। रोजाना इस ट्रीटमेंट को फॉलों करें।
संतरे का जूस और हल्दी
संतरे के जूस में विटामिन सी होता है और हल्दी में कालापन दूर करने वाले गुण। इसलिए दोनों को मिलाकर एक स्क्रब तैयार कर लें। और जांघों के आसपास काली त्वचा पर लगाएं। इसके बाद 10 से 15 मिनट सुखानें के बाद इसे धो लें।
खीरा
खीरें में मौजूद पोषक तत्व जैसे विटामिन के, सी और मैंगनीज और बीटा-कैरोटीन बालों और त्वचा को सेहतमंद रखने में बहुत कारगर होते हैं। जांघों पर रोज़ाना 10 मिनट के लिए खीरे के स्लाइस को रगड़ें। इससे कालापन दूर हो सकता है। इसे और ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए आप खीरे के स्लाइस पर नींबू की दो बूंदे डाले और रगड़ें, आपको लाभ मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
