Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिये ऐसे करें कॉफ़ी का इस्तेमाल
स्कीन पर स्ट्रेच मार्क्स लगभग हर उम्र के लोगों में दिख जाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स समानांतर रेखाओं के बैंड की तरह दिखते हैं, हालांकि इससे किसी तरह की दिक़्क़त महसूस नहीं होती है लेकिन ये आपकी शर्मिंदगी की वजह ज़रूर बन सकती हैं। किसी को अच्छा नहीं लगता है कि उसके स्कीन पर किसी तरह का दाग़ या मार्क्स हो और स्ट्रेच मार्क्स से भी लोग छुटकारा पाने की हर कोशिश करते हैं।
पुराने समय के विपरीत, आजकल स्ट्रेच मार्क्स को स्कीन से हटाने के लिये कई कॉस्मेटिक प्रक्रियाएं उपलब्ध हैं, जैसे कि लेजर सर्जरी। हालांकि, इस तरह की ज़्यादातर प्रक्रियाएं काफ़ी महंगी हैं और स्कीन पर प्रतिकूल प्रभाव भी डाल सकती हैं। अच्छी बात यह है कि सिर्फ़ कॉस्मेटिक प्रक्रियाएं ही स्ट्रेच मार्क्स को हटाने का एकमात्र तरीका नहीं है। कई तरह के प्राकृतिक चीज़ों का इस्तेमाल कर के भी हम स्ट्रेच मार्क्स को काफ़ी हद तक कम कर सकते हैं। इन प्राकृतिक चीज़ों में से एक है कॉफ़ी, जो ज़्यादातर लोगों के घरों में आसानी से मिल जाएगी। कॉफ़ी ढ़ीली और फैली हुई त्वचा में कसावट लाती है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स कम होते हैं।
हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! कॉफ़ी में कैफ़ीन की अच्छी मात्रा होती है, जो स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। चूंकि कैफ़ीन त्वचा में कसावट लाने के गुणों से भरा होता है, यह त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देकर स्ट्रेच मार्क्स की मौजूदगी को कम करता है। हमने यहां कॉफ़ी के इस्तेमाल के जरिये स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के कुछ प्रभावी तरीक़ों के बारे में बताया है।

ये सस्ते होने के साथ ही आसान और प्रभावी हैं, अच्छी बात यह है कि हर उम्र के लोग इन तरीक़ों का इस्तेमाल कर स्ट्रेच मार्क्स को कम कर सकते हैं। तो चलिये जानें कॉफ़ी के इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क्स हटाने के तरीक़ों के बारे में।
1. कोको बटर के साथ कॉफ़ी:
कोको बटर (मक्खन) स्कीन को मॉइस्चराइज़ करने के साथ ही स्कीन को हाइड्रेट करता है, जबकि कॉफ़ी एक्सफोलिएट करता है और एक त्वचा में कसावट लाने के एजेंट के रूप में काम करता है। और, जब ये दोनों चीज़ें एक मिल जाती हैं तो ये स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में प्रभावी रूप से काम करती हैं।
कैसें करें इस्तेमाल
- 1 चम्मच कॉफ़ी के साथ 1 चम्मच पिघला हुआ कोको बटर मिलाएं।
- इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
- इसके बाद 10 से 15 मिनट के लिए इसे धीरे-धीरे स्क्रब करें।
- फिर हल्क़े गर्म पानी से धो लें
- बेहतर रिज़ल्ट के लिए इस उपाय को सप्ताह में कम से कम 3 से 4 बार करें।
2. बादाम पाउडर और नारियल तेल के साथ कॉफ़ी:
यह प्रभावी कॉम्बो त्वचा में स्वस्थ ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा दे सकता है और स्ट्रेच मार्क्स को कम करने का काम करता है।
कैसे इस्तेमाल करें:
- ब्लेंडर में 1 चम्मच कॉफ़ी ग्राउंड को पीस लें।
- अब इस पाउडर को आधा चम्मच बादाम पाउडर और 2-3 चम्मच नारियल के तेल के साथ
मिलाएं।
- इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और धीरे-धीरे 10 मिनट तक मसाज़ करें।
- फिर इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें, इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
- प्रभावी रिज़ल्ट के लिए सप्ताह में कम से कम दो बार इस उपाय को करें।
3. जैतून का तेल और नींबू के रस के साथ कॉफ़ी:
नींबू में ब्लीचिंग गुण मौजूद होते हैं और जैतून के तेल में एंटीऑक्सीडेंट, जो स्कीन के लिये फायदेमंद होता है। इन दोनों के साथ मिलकर कॉफ़ी स्ट्रेच मार्क्स हटाने में और बेहतर काम करती है।
कैसे इस्तेमाल करें:
- बस 1 चम्मच कॉफ़ी ग्राउंड, 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल और ½ चम्मच नींबू का रस एक साथ
मिलाएं।
- इस पेस्ट को सट्रेच मार्क्स पर लगाएं।
- इसके बाद10 मिनट तक स्क्रब करें और फिर 20 मिनट तक लगा रहने दें
- 20 मिनट बाद इसे गर्म पानी से धो लें।
- बेहतर रिज़ल्ट के लिए, इस उपाय को एक सप्ताह में कम से कम 2 से 3 बार करें।
4. शीया बटर और कैस्टर ऑयल के साथ कॉफ़ी:
कैस्टर ऑयल आसानी से त्वचा में अवशोषित होकर इसे नमी प्रदान कर सकता है, जबकि शीया बटर और कॉफ़ी निशान दूर करने में कारगर होते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें:
- 1 चम्मच कॉफ़ी, पिघला हुआ शीया बटर का 1 बड़ा चम्मच और कैस्टर ऑयल की 4-5 बूंदें को
अच्छी तरह मिलाएं
- इस पेस्च को प्रभावित क्षेत्र में लगाएं और धीरे-धीरे 5 से10 मिनट तक स्क्रब करें।
- इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर हल्क़े गर्म पानी से धो लें।
- बेहतर रिज़ल्ट के लिये इस उपाय को हफ़्ते में कम से कम एक बार करें।
5. विटामिन E तेल के साथ कॉफ़ी:
कैफीन और विटामिन E का संयोजन स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मददगार होता है।
कैसे इस्तेमाल करे:
- एक विटामिन E कैप्सूल से तेल निकाल लें और इसे 1 चम्मच कॉफ़ी ग्राउंड के साथ मिलाएं।
- अब इसे प्रभावित क्षेत्र में अच्छी तरह लगाएं और कुछ मिनटों तक धीरे-धीरे स्क्रब करें।
- इसके बाद इसे हल्क़े गर्म पानी से धो लें।
- बेहतर रिज़ल्ट के लिये इस उपाय को हफ़्ते में कई बार कर सकते हैं।
स्कीन से स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिये आप ऊपर दिये गये कॉफ़ी के इन तरीक़ों में से किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन उपायों से स्कीन में कसावट आने की वजह से स्ट्रेच मार्क्स कम होते हैं और आपकी त्वचा की ख़ूबसूरती बढ़ती है।



Click it and Unblock the Notifications