Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
इन छोटी-छोटी गलतियों की वजह से काले पड़ जाते है अंडरआर्म्स

अगर आपको स्लीवलैस, ऑफ शॉल्डर या कोल्ड शॉल्डर जैसी ड्रेसेस पहनने की शौकीन है तो उसके लिए आपको अंडर आर्म्स की सुंदरता का खास ख्याल रखना होगा। कई बार होता है कि आप स्लीवलैस ड्रेस तो पहनना पसंद करती है लेकिन अंडरऑर्म्स के कालेपन की वजह से शर्मिन्दी होती है। शरीर के बाकी अंगों की सफाई के साथ शरीर की इस हिस्से की सफाई और सुंदरता भी विशेष महत्व रखती है।
आप जानते है कि क्यों अंडरआर्म्स की त्वचा काली पड़ जाती है? दरअसल अंडर आर्म्स की त्वचा बेहद संवेदनशील होती है हमारी छोटी छोटी गलतियों की वजह से यहां की स्किन दुदर्शा का शिकार हो जाती है। अगर आप स्लीवलेस कपड़े नहीं भी पहनते हैं तब भी आपको अंडर आर्म्स की सफाई रखनी चाहिए क्योंकि इसकी वजह से कई तरह के रोग हो सकते हैं। अंडरआर्म्स के पसीने से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 नुस्खे
इसके बालों को अगर समय पर न काटा जाये और इसकी कालिमा को दूर न किया जाये तो यह आपकी खूबसरती में धब्बा बन जाता है। आइए जानते है कि हमारी कौनसी गलतियां अंडरआर्म्स को काला बनाती है।

तंग कपड़े न पहनें
कभी-कभी तंग कपडे़ पहनने से अंडर आर्म में घर्षण होता है, जिसके कारण इन्फेक्शन होता है और बगल काली पड़ जाती हैं। इसलिए कभी भी ज्यादा टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
बीमारी की वजह से
वंशानुगत कारकों से भी डार्क अंडर आर्म की समस्या हो सकती है। यह अत्यधिक वजन, हार्मोनल कारकों तथा गर्भनिरोधक गोलियों के इस्तेमाल के कारण भी हो सकता है। साथ ही डायबिटिज के लोगों को भी पिग्मन्टैशन के कारण डार्क अंडर आर्म की समस्या हो सकती है। डायबिटिज की वजह से कुछ लोगों में एन्थोसिस नाइग्रिकन्स नामक बीमारी हो जाती है जिसकी वजह से अंडर आर्म्स में काले पैचेज पड़ जाते है। सिर्फ 5 मिनट में इस जादुई नुस्खे से दूर भगाएं अंडरआर्म्स के कालेपन को..
शेविंग की वजह से
शेविंग करने की वजह से भी अंडरआर्म्स काले पड़ जाते है। शेविंग करने से अंडरआर्म्स के बाल त्वचा की सतह से शेव होते है, अगर आपके बाल आपके स्किन के कलर से ज्यादा काले है तो शेविंग के बाद आपको अपने बांहों के आसपास की जगह पर काले धब्बे नजर आएंगे, इसलिए लड़कियों को शेविंग की जगह वेक्सिंग करनी चाहिए।
पसीने की वजह से
अंडरआर्म की सफाई न की जाए तो बालों के कारण यहां पसीना जमा होने लगता है और बदबू आने लगती है। पसीना भी अंडर आर्म्स की त्वचा का रंग गहरा करने के लिए जिम्मेदार होता है। अगर आपको अत्यधिक पसीना आता है, तो आपके साथ अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या हो सकती है।हिस्सा काला भी पड़ने लगता है। शेविंग करने की बजाय वेक्सिंग ही कराए।
केमिकल की वजह से
बाजार में कई तरह के डियो मौजूद हैं जो कुछ पल के लिए आपके शरीर को तो महकाते है लेकिन इनमें मौजूद केमिकल डार्क अंडर आर्म का कारण बन सकते हैं। इनके अधिक उपयोग की वजह से पिग्मन्टेशन की समस्या हो जाती है। इसलिए अंडरआर्म की गंध के लिए कोई प्राकृतिक तरीके का प्रयोग करें या फिर संवेदनशील त्वचा वाले डियोड्रेंट का प्रयोग करें। इसके अलावा हेयर रिमूवल क्रीम अंडआर्म्स को काला बनाने के लिए जिम्मेदार है। इनमें भी काफी मात्रा में केमिकल मौजूद होता है।
डेड स्किन
डेड स्किन के कारण भी अडंरआर्म की समस्या हो जाती है। इसलिए चेहरे के साथ-साथ अडंरआर्म की सफाई भी बहुत जरूरी है। जिस तरह चेहरे को साफ करने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं। उसी तरह अडंरआर्म की डेड स्किन को दूर करने के लिए भी स्क्रब यूज करना चाहिए।
अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के घरेलू उपाय
लेमन जूस
नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच है जो धीरे धीरे अंडर आर्म को रंग साफ करता जाता है। नहाने के बाद अंडर आर्म में मॉश्चराइजर लगाएं। इसके अलावा अपने खानपान पर विशेष ध्यान दीजिए और अस्वस्थ खाने से बचें, क्योंकि इससे पसीने में बदबू की समस्या हो सकती है। इसके अलावा नियमित रूप से योग करने से भी त्वचा के सभी अंगों में निखार आता है।
नेचुरल ब्लीच
आलू, नींबू और खीरा अंडरआर्म को सफेद बनाने के काम आ सकते हैं। किसी भी सब्जी के रस को अपने अंडरआर्म पर लगाएं और 15 मिनट के बाद साफ पानी धो लें।
दूध और दही
दूध को जब दही के साथ मिक्स किया जाता है तब वह अंडरआर्म को सफेद कर देता है। आपको इसके साथ थोड़ा सा आटा भी मिक्स करना होगा। इस पेस्ट को लगाएं और फिर कुछ देर के बाद पानी से धो लें।
नींबू औऱ चीनी
नींबू औऱ चीनी के मिश्रण को ड्राक स्किन पर लगाकर रगड़ने से भी अडंरआर्म साफ हो जाते हैं।
आलू के टुकड़े
आलू के टुकड़े को अडंरआर्म पर कुछ देर रगड़ने के बाद धो लें, इससे डार्क स्किन दूर हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
