Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
अंडरआर्म्स के पसीने से छुटकारा दिलाएंगे ये 10 नुस्खे
अक्सर काफी लोंगो को अंडरआर्म्स के पसीने की वजह से शर्मिंदा का शिकार होना पड़ता है। वैसे तो ये बिल्कुल नेचुरल बात है लेकिन कुछ लोंगो को पसीना काफी ज्यादा आता है, जिसके चलने उन्हें अपनी टी-शर्ट दो बार चेंज करनी पड़ती है। चिकित्सक कहते हैं कि जिन लोंगो के अंडरआर्म्स से ज्यादा पसीना निकलता है उनके शरीर में मैग्नीशियम की कमी भी हो सकती है। पसीने और उसकी बदबू की समस्या से अगर आप परेशान हैं तो कुछ आसान उपायों से आप इससे निजात पा सकते हैं और खुद को तरोताजा महसूस कर सकते हैं।
आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे 10 आसान से उपाए बताएंगे जिसकी सामग्री आपको आराम से घर पर ही मिल जाएगी और इनका कोइ साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। तो अब पसीने की वजह से लोंगो के बीच में शर्मिंदा होना छोडिये और ये देसी नुस्खे पढ़िये।

1. ब्लैक टी
ब्लैक टी में टैनिक एसिड पाया जाता है जिसमें एंस्ट्रीजेंट और एंटीडिप्रेसेंट गुण होते हैं। यह आपके पसीने को कम करने में मदद करते हैं। एक कप गरम पानी में 2 ब्लैक टी के टी बैग्स डालें। फिर इस कवर कर दें और 10 मिनट रूकें। फिर टी बैग को निकालें और इस टी को पी जाएं। निकाले गए टी बैग्स को अपने अंडरआर्म्स में दबा लें और 5 मिनट ऐसे ही रहने दें। इस नुस्खे को रोजाना दोहराएं।

2. आलू
आलू, आपके शरीर दृारा निकलने वाले अत्यधिक पानी या पसीने को सोखने की क्षमता रखता है। यह एक antiperspirant की तरह से काम करता है। एक मीडियम साइज का आलू लें और उसे बीच से काट लें फिर इसका रस अपने बगल में रगड़ें। फिर इसके जूस को सूखने दें और बाद में कपड़े पहन लें। ऐसा डेली करें।

3. नारियल तेल
नारियल तेल में lauric acid होता है जो कि पसीना तो रोकता ही है साथ में पसीने से आने वाली बदबू को भी रोकता है, जो बैक्टीरिया के दृारा होती है। इसे यूज़ करने के लिये 2 टीस्पून कपूर में 4 चम्मच नारियल तेल मिला कर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को बगल में लगा कर कुछ मिनट तक मसाज करें। फिर 45 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर धो लें।

4. बेकिंग सोडा
यह एक सिंपल और प्रभावकारी नुस्खा है। इसे यूज़ करने के लिये अपने बगल को साफ करें और कॉर्नस्टार्च तथा बेकिंग सोडे का पेस्ट मिला कर लगाएं। इसे 30 मिनट तक बैठने दें और बाद में धो लें। इस विधि को रोजाना करें।

5. खीरा
नहाने के बाद अपने आर्मपिट पर खीरे की स्लाइस रगड़े। खीरे में एंटीऑक्सीड़ेंट पाया जाता है जो कि शरीर से बैक्टीरिया का नाश करके बदबू को आने से रोकता है।

6. तुलसी और नीम
नहाने के बाद अपने आर्मपिट पर खीरे की स्लाइस रगड़े। खीरे में एंटीऑक्सीड़ेंट पाया जाता है जो कि शरीर से बैक्टीरिया का नाश करके बदबू को आने से रोकता है।

7. टमाटर
टमाटर का प्रयोग करने के लिये अपने बगल को धो लें पहले और फिर उस पर टमाटर का रस लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें। बाद में इसे धो कर पोछ लें। ऐसा रोजाना करने से पसीना कम आने लगेगा और
बदबू भी नहीं आएगी।

8. कॉर्नस्टार्च
आर्मपिट पर टैल्कम पाउडर की जगह पर कार्नस्टार्च लगाएं। यह बगल की नमी को सोख लेगा और मसीने की बदबू को दूर रखेगा।

9. मैग्नीशियम
इस मिनरल से आप पसीने से मुक्ती पा सकते हैं। कभी कभी अत्यधिक पसीना आना भी मैग्नीशियम की कमी के कारण होता है। मैग्नीशियम आपके शरीर का तापमान नियंत्रित करता है। तो ऐसे में आपको रोजाना
हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्रॉकली और दालें खाने की जरुरत है। इसके साथ केले सेब और आलू को भी डाइट में शामिल करें। ढेर सारे मेवे और साबुत अनाज खाइये। अगर आप नॉन वेज खाते हैं तो साल्मन, मकरैल जैसी मछलियां खाएं जो कि ठंडे पानी में पाई जाती हैं।

10. टी ट्री ऑइल
टी ट्री ऑइल एक ऐसा तेल है जो आपके बगल के पसीने को रोक सकता है। इसमें नेचुरल एस्ट्रीजेंट और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो कि स्वेट ग्लैंड को छोटा कर देता है और बैक्टीरिया पैदा नहीं होने देता। 1 टीस्पून ऑलिव ऑइल या नारियल तेल में 5 बूंद टी ट्री ऑइल मिक्स करें। फिर इसे अपने अंडरआर्म में लगाएं और छोड़ दें। ऐसा रोजाना करें।



Click it and Unblock the Notifications
