Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
बिना नेल कलर रिमूवर इस तरह हटाएं नेल पॉलिश, नाखून दिखेंगे साफ
हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं नेल पेंट का इस्तेमाल करती हैं। नेल पेंट लगाने के बाद हाथ खूबसूरत नजर आते है लेकिन लंबे समय तक नेल कलर लगाने से नाखूनों को काफी नुकसान होता है। नेल कलर लगाने से नाखून खराब हो जाते है।

नेल पेंट हटाने के लिए नेल रिमूवर का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार नेल रिमूवर ना होने पर लड़कियां नाखूनं को खरोंचकर नेल पॉलिश हटाती है जिससे नेल्स खराब हो जाते है। खरोंचकर नेल पॉलिश हटाने नेल्स की चमक कम हो जाती है। बिना नेल रिमूवर के आप नेल पॉलिश को हटा सकते हैं । चलिए जानते हैं नेल पेंट हटाने के तरीके।

टूथपेस्ट
नेल पेंट हटाने के लिए आप रोजाना इंस्तेमाल होने वाली चीज जैसे टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। टूथपेस्ट में एथिल एसीटेट पाया जाता है जो कि नाखूनों को साफ करने में मददगार है। नाखून साफ करने के लिए टूथपेस्ट और एक पुराना टूथब्रश लें। इसके बाद नाखूनों पर टूथपेस्ट लगाएं। फिर ब्रश को गीला करे नाखूनों पर रगड़े। ब्रश को केवल नाखून पर रगड़े स्किन पर रगड़ने से आपकी स्किन छिल सकती है।

नींबू और सिरका
नेल पेंट हटाने के लिए सिरका और नींबू भी काफी असरदार है। नेल पॉलिश हटाने के लिए एक बाउल गुनगुना पानी लें। इस पानी में 10 से 15 मिनट के लिए उंगलियों को डिबोकर रखें। इसके बाद एक बाउल में दो चम्मच नींबू का रस और सिरका मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को कॉटन की मदद से नाखून पर लगाएं। आपका नेल पेंट आराम से उतर जाएगा।

हेयर स्प्रे
हेयर स्प्रे में रबिंग अल्कोहल पाया जाता है जो कि नेल पेंट को हटाने में काफी मदद करता है। नेल पेंट हटाने के लिए सबसे पहले नाखून पर हेयर स्प्रे छिड़के इसके बाद कॉटन की मदद से हल्के से इसे रगड़ें। कुछ देर बाद आपके नाखून साफ हो जाएंगे।

सैनिटाइजर
नेल पेंट रिमूव करने के लिए हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है। सैनिटाइजर में रबिंग अल्कोहल पाया जाता है जो कि नाखूनों को साफ करने में काफी मददगार है। सैनिटाइजर से नेल पॉलिश हटाने के लिए सबसे पहले कॉटन बॉल लें इस पर सैनिटाइजर लगाएं इसके बाद इसे नाखून पर लगाकर रब करें। ऐसा 3 से 4 बार करें। आपके नाखून से नेल पेंट हट जाएगा।
नेल पॉलिश रखें रखें सूख जाए तो आप उसमें थिनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। नेल पॉलिश में दो से तीन बूंद थिनर की मिलाएं। नेल पेंट को लगाने से पहले 2 मिनट तक उसे रब करें इससे नेल पेंट ठीक हो जाएगा।
कपड़ से नेल पेंट का दाग हटाने के लिए आप नेल कलर रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर नेल पेंट रिमूवर से दाग नहीं हट रहा है तो आप अल्कोहल की मदद से इसे साफ कर सकते हैं। नेल पेंट वाले दाग पर अल्कोहल लगाकर वहां रब करें दाग हट जाएगा।
नेल पेंट में Formaldehyde केमिकल मिलाया जाता है। इसी केमिकल की वजह से नेल पॉलिश चिपचिपी हो जाती है।
नेल पॉलिश में एसिटोन पाया जाता है जो कि नाखूनों के नेचुरल ऑयल को कम कर देता है। नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल करने बाद नाखून के पास की त्वचा ड्राई हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
