Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
इन आसान स्टेप में करें बॉडी पॉलिशिंग, घर पर पाएं ग्लोइंग और चमकदार स्किन
स्किन के साथ साथ शरीर की भी देखभाल जरूरी है। फ्रेश और यंग बॉडी के लिए बॉडी पॉलिशिंग बेस्ट ट्रीटमेंट में से एक है। बॉडी पॉलिशिंग से शरीर पर चमक आती है। लेकिन यह ट्रीटमेंट एक लग्जीरियस ट्रीटमेंट है जिसकी वजह से बॉडी पॉलिशिंग हर किसी के बजट में नही है।

पार्लर से महंगा बॉडी पॉलिशिंग कराने के बाद कुछ ही हफ्तों में इसका असर खत्म हो जाता है। वहीं स्प्रिंग सीजन में डल और बेजान स्किन को जवां बनाने के लिए आप घर भी बॉडी पॉलिशिंग कर सकती हैं। आइए जानते हैं घर पर कैसे करें बॉडी पॉलिशिंग और जानें आसान स्टेप।

स्क्रब
फ्रेश और ग्लोइंग स्किन के लिए डेड स्किन सेल्स को हटाना बेहद जरूरी है। क्योंकि डेड स्किन त्वचा की ऊपर जम जाती है और किसी भी मॉइश्चराइजर और स्किन केयर प्रोडक्ट को स्किन की गहराई में जाने से रोकते हैं। इसके अलावा डेड स्किन की वजह से इनग्रोन हेयर भी हो जाते है। स्किन को स्मूद और मुलायम बनाने के लिए स्क्रब करना बहुत ही लाभकारी होता है। बॉडी पॉलिशिंग की शुरुआत स्किन क्लींजिंग से करनी चाहिए। बॉडी को क्लीन करने के लिए सबसे पहले माइल्ड बॉडी वॉश का उपयोग करें इसके बाद शरीर पर स्क्रब का यूज करें। स्किन पर स्क्रब को सर्कुलर मोशन में रब करना चाहिए। इससे डेड स्किन हट जाएगी साथ ही शरीर के दाग धब्बे भी कम हो जाएंगे। शरीर पर दो से तीन बार ही स्क्रब करें।

वैक्स
वैक्स करने से दो फायदे होते है पहला अनचाहे बाल हट जाते है साथ ही डेड स्किन भी हट जाती है। वैक्स करने से स्किन सॉफ्ट और क्लीन हो जाती है। वैक्स करने के बाद स्किन पर चमक आती है।

एलोवेरा जेल
स्क्रब और वैक्स के बाद स्किन को रिलैक्स करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। एलोवेरा जेल कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है एलोवेरा जेल लें और पूरी बॉडी पर लगाएं। एलोवेरा जेल स्किन क हाइड्रेट करता है जिससे बॉडी चमकदार लगती है। शरीर पर एलोवेरा जेल को मास्क की तरह यूज करें।

बॉडी लोशन
यंग और फ्रेश स्किन के लिए त्वचा पर बॉडी लोशन लगाना बेहद जरूरी है। मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन की नेचुरल नमी बनी रहती है। मॉइश्चराइजर स्किन पर आसानी से एब्जोर्ब हो जाती है जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग लगती है। मॉइश्चराइजर के रुप में आप मुरुमुरु बटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुरुमुरु बटर त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इस बटर का इस्तेमाल करने से त्वचा पर चमक आती है साथ ही लंबे समय तक खुशबू बनी रहती है।

बॉडी हाइलाइटर
अगर आप वेस्टर्न आउटफिट या फिर डिप नेकलाइन आउटफिट कैरी कर रही है तो आप शाइनी बॉडी के लिए हाइलाइटर का उपयोग कर सकते हैं। हाइलाइटर का इस्तेमाल करने से अपनी बॉडी एक्ट्रेस की तरह चमकदार और ग्लोइंग नजर आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
