Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
सर्दियों के मौसम में चाहिए ब्यूटी प्रॉब्लम से छुटकारा, अपनाएं ये टिप्स

विंटर सीजन आते ही हमारे लाइफस्टाइल में काफी बदलाव देखने को मिलता है। हमारी स्किन और बालों पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। सर्दियों में स्किन को मॉइस्चराइज करके रखना जरूरी हो जाता है। इसलिए सर्दियों के मॉइस्चराइजर्स भी अलग आते हैं। जो आपके ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। जैसे-जैसे मौसम बदलता है, वैसा ही आपका स्किनकेयर भी होना चाहिए।
ड्राई स्किन और बालों में रूखापन ठंड के महीनों में आम बात हो जाती है। लेकिन इनकी देखभाल न करने पर इनका ज्यादा बुरा हाल भी हो सकता है। जलवायु परिवर्तन के कारण स्किन पर मॉइस्चर कम हो जाता है। जो सभी तरह के स्किन के लिए परेशानी का कारण बन सकती है, क्योंकि यह अपके स्किन पर नमी को कम करती है। लेकिन ठंड में कुछ टिप्स को फॉलो करके आप अपनी ब्यूटी को बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं वो ब्यूटी टिप्स क्या है।

नहाने के बाद जरूर लगाए मॉइस्चराइजर
ठंड के समय हम अक्सर गर्म पानी से नहाते हैं, जिसके कारण हमारी स्किन ड्राई होने लगती है, और ये आपके स्किन से नेचुरल ऑयल निकाल सकता है। लेकिन आप इस स्किन ड्राईनेस से खुद को बचा सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप नहाने के तुरंत बाद अपने बॉडी पर मॉइस्चराइजिंग क्रीम या लॉशन लगा लें। नमी स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाने से ज्यादा फायदेमंद होता है। आपके स्किन पर सुखापन नहीं आता है।

होंठों का रखें विशेष ध्यान
सर्दी के मौसम में अक्सर हमारे होंठ फट जाते हैं। कई बार तो उनमें से खून भी निकलने लगता है। ऐसे में इस पर मेकअप लगाने चुनौतीपूर्ण हो सकता है। होंठों में हमारी अन्य स्किन की तरह तेल ग्रंथियां नहीं होती हैं, और होंठ की स्किन काफी पतली होती है। इस कारण होंठों की स्किन सूखी और अधिक संवेदनशील होती है। इस लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने होंठों को बार बार अपनी जीभ से न टच करें। इससे आपके होंठ और ज्यादा सुख सकते हैं। इसलिए आप अपने होंठो के लिए एक बेस्ट लिप बाम चुनों। जिससे आपके होंठ हाइड्रेट रहें।

हाथों को रखें हेल्दी
सर्दी के मौसम में बालों में रूखेपन के लक्षण देखने को मिलते हैं। बार बार हाथों को गर्म पानी से धोने से ये फट सकते हैं। आपके हाथों की रूखी स्किन पर दरारें पड़ सकती हैं और यहां तक कि हाथों से खून भी निकल सकता है। इस समस्या से बचने के लिए आप एक अच्छी हैंड क्रीम का यूज करें। य क्रीम आपके हाथों पर लंबे समय के लिए नमी बनाएं रखेगी।

अपने बालों में हाइड्रेशन का दें बढ़ावा
आपके बाल सर्दियों के मौसम के प्रभावों से सुरक्षित नहीं हैं। सर्दी की हवा में गर्म हवा के मुकाबले कम नमी होती है। इसलिए आपकी स्किन और बाल जल्दी सूख जाते हैं। जब बालों की लटें नमी खो देती हैं, तो वे कमजोर होने लगते हैं, जिसके कारण ये दोमुंहे हो जाते हैं। ये आपके बालों को पतला, बेजान दिखाने लगता है। ठंडी हवा के साथ सूखे बालों की समस्या आती है। बालों को सूखने और भंगुर होने से बचाने के लिए कंडीशनर का यूज करना चाहिए। इससे आपके बालों को हाइड्रेट होने में मदद मिलती है। साथ ही उन्हें तत्वों से बचाने में मदद भी करता है।



Click it and Unblock the Notifications
