Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पेडीक्योर के लिए अब ब्यूटी पार्लर को कहें बाय-बाय, अपनाएं ये कारगर घरेलू नुस्खे
किसी भी महिला के लिए सुंदर चेहरे के साथ साथ पैरों का सुंदर होना भी जरुरी होता है। पैरों की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए महिलाएं पार्लर में जाकर पेडीक्योर करवाती हैं। आजकल के बिजी शेयडूल में पार्लर जाने का समय नहीं मिल पाता है, वहीं पार्लर में कैमिकल का प्रयोग कर पेडीक्योर किया जाता है। केमिकल का ज्यादा प्रयोग करने से स्किन को काफी नुकसान होता है। केमिकल के इस्तेमाल से बचने के लिए घरेलू नुस्खे से पेडीक्योर कर सकते है। चलिए जानते है कि घर पर कैसे किया जाता है पेडीक्योर
घर पर पेडिक्योर करना बहुत ही आसान होता है। घर पर पेडिक्योर करने के लिए चाहिए गुनगुना पानी, कॉटन, नेल फाइलर, तौलिया, शहद, मॉइश्चराइजिंग क्रीम , कॉफी, कटे हुए नींबू , टब और गुनगुना पानी, इन सभी घरेलू समान से काफी आसानी से पेडीक्योर किया जा सकता है।

गुनगुना पानी में खड़ा नमक और कटा हुआ नींबू डालकर पानी से अपने पैरों को धो लें। कुछ देर पैरों को पानी में ही रखें इससे आपकी मांसपेशियों को आराम मिलेगा। इसके बाद अपने नाखूनों को काटें और फाइलर से नाखूनों को शेप दें। इसके बाद कटे हुए नींबू को अपने पैरों पर हल्के हाथों से लगाएं।
उसके बाद अपने पैरों को धो ले. नींबू के इस्तेमाल से पैरों टैनिंग खत्म हो जाती है। इसके बाद कॉफी से पैरों की स्क्रब करें। स्क्रब करने के बाद पैरों को धो ले। स्क्रब करने के बाद पैरों पर हल्के हाथों से शहद लगाएं। पेडीक्योर के अंत में पैरों पर मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाए।

पेडीक्योर के दौरान नाखूनों की सफाई
पेडीक्योर करने से पहले नेलपॉलिश को उतार लें। इसके बाद नाखून को काट ले। गुनगुन पानी में एक चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर कुछ देर के लिए पैर को भिगोए रखें। 10 मिनट के बाद पैर बाहर निकालकर पैर पोछ लें।

शहद का प्रयोग
सूंदर और कोमल पैरों को बनाए रखने के लिए पेडीक्योर करते समय शहद का इस्तेमाल करना चाहिए। शहद और मॉइश्चराइचर क्रीम मिलाकर पैरो पर स्क्रब करें। स्क्रब करने के बाद पैरों को गुनगुने पानी से साफ करें।

कॉफी का इस्तेमाल
सुंदर और गोरे पैरों के लिए कॉफी से स्क्रब करें। कॉफी के गुनगुने पानी में मिलाकर हल्के हाथों से पैर पर स्क्रब करे। स्क्रब करने के बाद पानी पैर को साफ कर लें।

फटी एड़ियों के लिए घरेलू पेडिक्योर
गुनगुने पानी में पैरों को डालकर फटी एड़ियों पर स्क्रब करने से एड़ियो मुलायम होती है। एड़ियों के स्क्रब के लिए चीनी और नारियल तेल का प्रयोग करें। नारियल तेल से फटी एड़ियों भी मुलायम हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
