Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
दिवाली पर खूबसूरत हाथों के लिए नाखून को बढ़ाने के असरदार उपाय
दिवाली के त्योहार में कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में महिलाएं सुंदर दिखने के लिए अलग अलग तरीके से तैयार होती है। दिवाली के दिन महिलाएं मैचिंग ड्रेस, ज्वैलरी और मेकअप करना पसंद करती हैं। मेकअप के साथ साथ महिलाएं हाथ पर काफी ध्यान देती हैं। फेस्टिव सीजन में महिलाएं नेल आर्ट करवाती हैं।

नेल आर्ट करवाने के लिए नाखून का बड़ा होना भी जरुरी होता है। छोटे और कमजोर नाखून पर नेल आर्ट सही से नहीं हो पाती है। अगर आप इस दिवाली अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती है तो इन टिप्स की मदद की आप अपने नाखून लंबे और मजबूत कर सकती हैं। लंबे और मजबूत नाखून पर नेल पॉलिश और नेल आर्ट बहुत ही अच्छे लगते हैं।

नींबू का रस
नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो कि नाखूनों को बढ़ाने में काफी मददगार होता है। एक बाउल में गर्म पानी लें इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पानी में 5 मिनट तक हाथों को डुबोएं। इसके बाद साफ पानी से हाथ साफ कर लें। इससे नाखूनों का टूटना बंद हो जाएगा।

नारियल तेल
नारियल तेल नाखूनों को बढ़ाने में काफी फायदेमंद होता है। नारियल तेल को हल्का गर्म कर नाखूनों की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढने के साथ नाखून भी मजबूत और लंबे होंगे

टमाटर
टमाटर का रस भी नाखून बढ़ाने में मदद करता है। टमाटर के रस से नाखूनों की मसाज करें। इससे नाखून मजबूत होंगे।

अंडा और संतरे का रस
दिवाली के दिनों में बहुत कम टाइम बचा है ऐसे में नाखून लंबे करने के लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच अंडे का सफेद भाग और एक चम्मच संतरे का रस मिलाएं। दोनों को अच्छे से मिक्स करें। तैयार मिश्रण को नाखून पर लगाएं। 10 मिनट बाद साफ पानी से नाखून धो लें।

लहसुन
नाखून को लंबे करने के लिए आप लहसुन को छिलकर उसे 10 मिनट तक अपने नाखूनों पर रगड़े। इसके बाद साबुन से अपने हाथ धो लें।



Click it and Unblock the Notifications