Latest Updates
-
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय -
World IVF Day: पहली बार में आईवीएफ को बनाना है सफल, तो अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 6 टिप्स -
Devshayani Ekadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान विष्णु बरसाएंगे कृपा
ब्लैकहेड्स स्ट्रिप बाजार से क्यों लाना, जब घर पर ही इसे बना सकते हैं आप
हम सभी की नाक पर ब्लैकहेड्स होते ही हैं, जो बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। अमूमन यह देखने में आता है कि इन ब्लैकहेड्स को दूर करने के लिए हम फेस स्क्रब आदि का इस्तेमाल करते हैं। यकीनन इससे स्किन की डीप क्लीनिंग करने में मदद मिलती है, लेकिन फिर भी यह पोर्स के भीतर जमा गंदगी को पूरी तरह से बाहर नहीं निकाल पाते हैं, जिसके कारण ब्लैकहेड्स की समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है।
इसलिए, ब्लैकहेड्स को रिमूव करने के लिए पोर स्ट्रिप का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। आपको यह पोर स्ट्रिप मार्केट में भी आसानी से मिल जाएंगी। लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी स्किन का ख्याल रखना चाहती हैं तो ऐसे में खुद घर पर ही पोर स्ट्रिप बनाएं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ही पोर स्ट्रिप बनाने के आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

एग व्हाइट की मदद से बनाएं ब्लैकहेड्स स्ट्रिप
एग व्हाइट की मदद से पोर स्ट्रिप बनाना यकीनन एक अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए आप एक अंडे का सफेद हिस्सा लें। अब टिश्यू को छोटे चौकोर आकार में काटें। आप एग व्हाइट को अच्छी तरह फेंटें। फेस मास्क ब्रश का उपयोग करके, नाक पर एक पतली परत लगाएं। जबकि यह अभी भी गीला है, इसके ऊपर टिशू की छोटी पट्टी रखें और नीचे दबाएं ताकि अंडे का सफेद भाग अब्जार्ब हो जाए। अब अंडे के मिश्रण की एक और परत डालें और इसके बाद टिश्यू लगाएं। इसे पूरी तरह सूखने के लिए 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें। अब इसे धीरे से निकालें।
शुगर और शहद से बनाएं ब्लैकहेड्स स्ट्रिप
इस पोर स्ट्रिप को बनाने के लिए एक छोटे पैन में 3 चम्मच दानेदार चीनी और दो चम्मच शहद डालें। इसे कुछ मिनट तक गर्म करें। एक बार जब यह मिक्स हो जाए, तो आप इसे कुछ समय के लिए ठंडा होने दें। अब इस मिश्रण को त्वचा पर लगाएं और इसे सख्त होने के लिए कम से कम 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इस पोर स्ट्रिप को धीरे से छीलें। अंत में, अपना चेहरा धो लें और फिर मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।
जिलेटिन और दूध से बनाएं ब्लैकहेड्स स्ट्रिप
जिलेटिन और दूध की मदद से भी एक पोर स्ट्रिप बनाई जा सकती है। इसके लिए, एक चम्मच जिलेटिन लें और इसमें पांच चम्मच दूध मिलाएं। अब इसे 5 मिनट के लिए माइक्रोवेव में गर्म करें और आंशिक रूप से ठंडा होने दें। अब इसकी एक पतली परत चेहरे पर लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक सूखने दें और फिर स्ट्रिप को उतार लें। अब इसे ठंडे पानी से धो लें।
जिलेटिन और शहद से बनाएं ब्लैकहेड्स स्ट्रिप
नाक से ब्लैकहेड्स हटाने के लिए शहद और जिलेटिन की मदद से भी पोर स्ट्रिप बनाई जा सकती ह। इसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को गर्म पानी से अच्छी तरह साफ करें। अब 2-3 चम्मच शहद लें और इसमें जिलेटिन मिलाएं। एक साथ मिलाकर इसे गर्म करें और फिर हल्का ठंडा होने दें। जब यह आंशिक रूप से ठंडा हो जाए तो मिश्रण को नाक पर लगाएं। इसे सूखने दें और फिर स्ट्रिप को हटा दें। अंत में, ठंडे पानी से धो लें।
शुगर और ग्लिसरीन से बनाएं ब्लैकहेड्स स्ट्रिप
500 ग्राम चीनी लेकर उसमें थोड़ी सी ग्लिसरीन मिलाएं। अब इस मिश्रण को गर्म करें, जिससे इसकी जेल जैसी कंसिस्टेंसी बन जाए। अब आप इसे स्किन पर लगाएं और फिर उस पर एक टिश्यू रखें। इसे हल्का सा दबाएं और सूखने दें। एक बार जब यह सूख जाए, तो स्ट्रिप को हटा दें और पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications