Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Hair Care Tips: बालों के झड़ने की समस्या रोककर बनाना है मजबूत, इस बीज के इस्तेमाल से दूर होगी हर समस्या
खूबसूरत, घने और काले बाल पाने के लिए हेयर केयर बहुत जरूरी होती है। लेकिन बिजी शेड्यूल के कारण आप बालों की सही तरह से केयर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप चिया सीड्स का इस्तेमाल न सिर्फ हेल्थ को बेहतर बनाने बल्कि अपने बालों की देखरेख के लिए भी करते हैं।
चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर, प्रोटीन जैसे कई मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स बालों को जड़ों से मजबूत करने का काम करती है, जिससे बालों के झड़ने की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं चिया सीड्स से हेयर मास्क बनाने की रेसिपी...

चिया सीड हेयर मास्क रेसिपी:
सामग्री -
* चिया सीड्स - 2 बड़े चम्मच
* पानी - आधा कप
* शहद - 1 बड़ा चम्मच
* नारियल का तेल - 1 बड़ा चम्मच
हेयर मास्क बनाने की विधि -
1. एक बाउल में चिया सीड्स और पानी डालकर अच्छी तरह मिला दें और 20 से 25 मिनट तक भिगोकर रख दें।
2. इसके बाद आप इस मिश्रण में शहद और नारियल का तेल मिला दें। ये मिश्रण आपके बालों को अतिरिक्त नमी और पोषण देने में मदद करता है।
3. सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि वे अच्छी तरह से मिल न जाएं।
4. अब अपने बालों को पानी से नम कर लें फिर इस मिश्रण को अपने गीले बालों में जड़ों से शुरू करके सिरों तक लगाएं।
5. स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने के लिए इस मास्क को धीरे-धीरे अपने स्कैल्प पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
6. पोषक तत्वों को अपने बालों में घुसने देने के लिए इस मास्क को लगभग आधे घंटे के लिए बालों में लगा रहने दें।
7. अपने बालों को गर्म पानी से अच्छी तरह साफ कर बालों में शैंपू का इस्तेमाल करें।
चिया सीड्स हेयर मास्क के फायदे:
1. बालों को करें मॉइस्चराइज
चिया सीड्स में ओमेगा - 3 फैटी एसिड और नेचुरल ऑयल होते हैं जो आपके बालों को मॉइस्चराइज़ और हाइड्रेट करने में मदद करते हैं, ड्राईनेस और उलझे बालों से छुटकारा दिलाने का काम करते हैं।
2. बालों की बढ़ाए चमक
चिया सीड्स में मौजूद पोषक तत्व आपके बालों में एक स्वस्थ चमक जोड़ने का काम करते हैं, जिससे बाल चमकदार और हेल्दी नजर आते हैं।
3. बालों को बनाए स्ट्रॉन्ग
चिया सीड्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो मजबूत और स्वस्थ बालों को बनाए रखने के लिए जरूरी है। चिया सीड्स हेयर मास्क के रेगुलर इस्तेमाल से आपके बाल मजबूत बनते हैं, टूटने की समस्या को कम करते हैं।
4. बालों की बढ़ाए ग्रोथ
चिया सीड्स एंटीऑक्सिडेंट और जरूरी पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत हैं जो बालों के विकास में मदद करते हैं और बालों के झड़ने की समस्या दूर करते हैं।
नोट : चिया सीड्स हेयर मास्क के रिजल्ट सबके बालों में अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए बालों में इस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
