Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नींबू बनाए बालों को स्वस्थ

नींबू के कई स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ हैं। नींबू न केवल बालों को झड़ने से बचाता है या फिर न केवल सिर की समस्या को भी दूर करता है बल्कि इसके अलावा नींबू के और भी कई प्रयोग हैं, जिनके बारे में हमें ज्यादा कुछ नहीं पता हो पाता।
नींबू सिर से रूसी साफ करता है, बालों को मजबूत बनाता है और न जाने क्या क्या कमाल दिखाता है। नींबू में विटामिन सी, बी और फॉस्फोरस भरे होते हैं। जिससे बालों को कोई नुकसान नहीं होता और बाल घने बनते हैं।
अगर आपका सिर ऑयली है तो उस पर रोज नींबू रगड़ने से वह ड्राई हो जाएगा। इसके अलावा अगर आपको अपने बालों को हाईलाइट करना हो , तो भी आप नींबू को उस पर रगड़ कर उसका कलर चेंज कर सकती हैं। आइये और जानते हैं नींबू के बारे में और बनाते हैं अपने बालों को स्वस्थ।

प्राकृतिक हाइलाइटर
अपने बालों के कुछ पट्टियों को कलर करने के लिये नींबू का रस लगाएं। यह एक ब्लीचिंग एजेंट है जो बालों का रंग बदल देगा।

बालों का झड़ना रोके
जब इसे नारियल के तेल में मिला कर लगाया जाए तो यह बालों का झड़ना रोक देता है।

बाल चमकाए
अगर आपके बाल ड्राय और बेजान हैं तो , उस पर दही और नींबू का रस मिला कर लगाएं, इससे बालों में चमक आ जाएगी।

सिर कि खुशकी मिटाए
यह सिर में खुजली हो रही हो तो नींबू का रस लगाएं, इससे इंफेक्शन दूर हो जाएगा।

बालों को बढाए
नींबू के रस को कैस्टर ऑयल या ऑलिव ऑयल के साथ मिला कर बालों की मसाज करें। फिर 1 घंटे के बाद हल्के शैंपू से सिर धो लें।

मजबूत बनाए
अगर बालों को जड़ से मजबूत बनाना है तो उसमें नींबू, शहद और दही मिला कर सिर पर लगा कर मसाज करें।

तेलिये सिर के लिये
इस सिर पर लगाने से सिर से अत्यधिक तेल निकलना बंद हो जाएगा और स्कैल्प हमेशा ड्राई रहेगी।

रूसी भगाए
नींबू का रस सिर से रूसी कि समस्या को दूर करता है।

बालों को मोटा बनाए
अगर बाल मोटे और घने चाहिये तो नींबू के रस के साथ नारियल पानी मिला कर बालों को धोएं।

दो मुंहे बाल भगाए
बालों के आखिरी छोर पर नींबू और ऑलिव ऑयल लगाइये।



Click it and Unblock the Notifications
