Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बालों का झड़ना रुक जाएगा अगर लगाएंगे मेथी
हम में से जाने कितने ही लोग बाल झड़ने की समस्या से पीड़ित हैं। वैसे तो बाल झड़ना रोकने के लिये आज जाने ही कितने प्रोडक्ट बाजार में मिलने लगे हैं लेकिन सब के सब कैमिकल वाले प्रोडक्ट होते हैं। कितने ही तरीके हैं जो दावा करते हैं कि वे आपके बालों का झड़ना बंद कर देते हैं, पर उनमें से कितने तो पहले ही फेल हो जाते हैं और बालों का झड़ना वैसा का वैसा ही बना रहता है। आप चाहे तो बालों का झड़ना रोक सकते हैं, वो भी घर में मिलने वाले सामानों से, जिसमें से मेथी एक आम दवा मानी जाती है। मेथी दाना प्रयोग करने से बालों की काफी समस्याएं काफी हद तक ठीक हो सकती है। अगर रूसी है तो भी मेथी लगाने से सिर की खुशकी कम हो जाती है। यह बालों को मुलायम बनाती है और बालों को झड़ने से रोकती है।
मेथी में एक प्रकार का एसिड और प्रोटीन पाया जाता है जो बालों के लिये लाभदायक होता है। यह बालों को मजबूती प्रदान करती है और बालों को झड़ने से रोकती है। आप चाहे तो मेथी कि मदद से घर पर ही हेयर पैक बना कर प्रयोग कर सकते हैं। अगर मेथी न हो तो आप मेथी के पत्तों का भी प्रयोग कर सकते हैं। हेयर मास्क बनाने के लिये आपको कोई भारी-भारी सामग्रियां लेने की आवश्यकता नहीं पडे़गी। इसके लिये आप नींबू, दही या दूध आदि का प्रयोग भी कर सकते हैं।
तो अगर आपके या घर में किसी भी सदस्य के बालों में रूसी या बाल झड़ने की समस्या पैदा हो गई हो तो, आप उनके लिये मेथी से तैयार किये जाने वाले हेयर पैक बना सकते हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में

भिगोई मेथी
मेथी को रातभर के लिये पानी में भिगो कर रख दें और सुबह उसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को गीने बालों पर लगाएं और 30 मिनट के बाद ठंडे पानी से सिर को धो लें।

मेथी के पानी से सिर धोएं
मेथी को उबालें, फिर ठंडा करें। फिर इस पानी से सिर को धोएं और 10 मिनट तक रहने दें।

नारियल तेल
आप मेथी के पाउडर को नारियल तेल के साथ मिक्स कर के सिर कि अच्छे से मसाज कर सकते हैं। इससे रूसी गायब होगी और बाल झड़ना बंद हो जाएंगे।

मेथी पत्ती और दही
मेथी की पत्ती को उबाल लें और उसे पीस कर पेस्ट तैयार करें। उस पेस्ट में दही मिलाएं और इसे बालों की जड़ में लगाएं । इसे 45 मिनट तक ऐसे ही रहने दें और बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे बालों का झड़ना बंद हो जाएगा। अगर पत्तियां नहीं हैं तो आप मेथी दाने का प्रयोग कर सकते हैं।

मेथी और नींबू रस
रूसी से मुक्ती पाने के लिये आप नींबू और हदी को मिला कर उसमें मेथी पाउडर डाल कर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को बालों में लगाएं।

मेथी और दूध
मेथी को पीस कर उसे पाउडर बना लें, उसमें दूध मिलाइये। इसे हेयर मास्क को सिर पर लगाइये और बालों के झड़नें से मुक्ती पाइये।

मेथी और आंवला
आप चाहे तो सूखा या फिर ताजा आंवला प्रयोग कर सकती हैं। इसे पीस कर मेथी पाउडर में मिलाइये और गीले बालों में लगाइये। 30 मिनट बाद बालों को धो लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
