Latest Updates
-
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
रूसी हटाने के 20 घरेलू नुस्खे

लगातार खुजलाने से स्थितियाँ और खराब हो जाती हैं और दाने पड़ जाते हैं। रूसी वाला शैम्पू खरीदने की रस्म अदायगी को छोड़िये और नीचे लिखे 20 घरेलू नुस्खों को अपनाइये जो कि आपकी रूसी की चिन्ताओं को समाप्त कर देंगीं। आज सर में रूसी की समस्या बहुत आम हो चुकी है।
इसकी वजह से बाल झड़ना तथा खुजली मचने जैसी समस्या और पैदा हो जाती है। लेकिन इससे पहले की आप इस समस्या का इलाज ढूढें, उससे पहले रूसी के पीछे के कुछ आश्चर्यजनक तथ्य को जान लें।
हम में से कई लोग यह मानते हैं कि सर में रूसी तभी होती है, जब हमारे सर की त्वचा रूखी होती है। लेकिन यह कारण बिल्कुल ही गलत है क्योंकि इसके पीछे छुपी हुई है एक यीस्ट, जो कि सर की मृत्य त्वचा को खा कर जीती है या फिर सर में जमें हुए तेल को।
इस वजह से हमारे सर की त्वचा कोशिका बहुत जल्दी-जल्दी झडने लगती है और हम समझते हैं कि हमारे सर में रूसी हो गई है।

नींबू से धुलना
3-4 नीबुओं के छिलके उतारकर उन्हें 4-5 कप पानी में 15-20 मिनट के लिये उबालें। जब ठंडा हो जाये तो इस घोल से सप्ताह में कम से कम एक बार अपने बालों को धोयें।

मेथी से उपचार
2 चम्मच मेंथी को रात भर पानी में भिगोयें और अगली सुबह उन्हें पीस कर लेप बना लें। इस लेप को अपने बालों और सिर पर कम से कम 30 मिनट के लिये लगायें। 30 मिनट के बाद बालों को अच्छी तरह से धुलें। बेहतर परिणाम के लिये इस प्रक्रिया को चार हफ्तों के लिये दोहरायें।

नींबू रस से मालिश करना
नहाने से पूर्व नींबू रस से अपने सिर की मालिश करें। 15 से 20 मिनट के बाद अपने बालों को अच्छी तरह से धुलें। यह उपचार चिपचिपेपन को दूर करता है, रूसी को रोकता है और आपके बालों को चमकीला बनाता है।

सिरके से उपचार
सिरके और पानी की समान मात्रा में मिलाकर एक मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाकर रात भर के लिये छोड़ दें। अगली सुबह अपने बालों को बच्चों वाले सौम्य शैम्पू से धुलें।

दही का घोल
अपने सिर और बालों पर थोड़ा सा दही लगाकर कम से से कम एक घण्टे इन्तजार करें। इसके बाद सौम्य शैंपू से इसे अच्छी तरह धो लें। यह प्रक्रिया सप्ताह में कम से कम दो बार करें।

आपके बालों के लिये अण्डे
दो अण्डों को फेंटकर बने लेप को अपने सिर पर लगायें और एक घण्टे बाद अच्छी तरह से धो लें। इस उपचार से आपके बालों में रूसी तथा बालों का गिरना कम होगा।

गुनगुने तेल की मालिश
बादाम, नारियल या जैतून के गुनगुने तेल से सिर की मालिश करने से रूसी कम होगी। मालिश के बाद तेल को सिर पर रात भर के लिये छोड़ें।

एलो वेरा का प्रयोग
नहाने से 20 मिनट पूर्व एलो वेरा जेल अपने सिर पर लगायें। 20 मिनट के लिये छोड़ने के बाद अपने बालों को शैम्पू से धुलें।

नारियल तेल
1 चम्मच नींबू के रस के साथ 5 चम्मच नारियल तेल का मिश्रण बनायें और इसे अपने सिर पर लगायें। इस मिश्रण को लगाने के 20 से 30 मिनट बाद अच्छे शैम्पू से धुलें।

अपने सिर को सेब द्वारा बचायें
सेब और सन्तरे की बराबर मात्रा लेकर उसका लेप बना लें और फिर इसे अपने सिर पर लगायें। इस लेप को लगाने के 20 से 30 मिनट बाद सिर को शैम्पू से धुलें।

नीम की पत्तियों का लेप
नीम की कुछ पत्तियों को पतला पीस कर लेप बना ले और सीधे अपने सूखे सिर पर लगायें। इस लेप एक घण्टे तक रखने के बाद गरम या ठण्डे पानी से इसे साफ करें।

तुलसी का जादू
तुलसी और आँवले के पाउडर को पानी के साथ मिश्रित कर लेप बना लें। इस लेप की मालिश सिर पर करें। लगभग आधे घण्टे के लिये लेप लगा रहने दें। इसके बाद पानी और शैंपू की मदद से बालों को अच्छी तरह से धुलें।

रूसी के लिये लहसुन
2 चम्मच लहसुन के पाउडर के साथ एक चम्मच नींबू रस मिलाकर लेप बना लें। इस लेप को सिर पर लगा के 30 से 40 मिनट के लिये छोड़ें। फिर इसको शैम्पू और ठण्डे पानी से अच्छी तरह से धो डालें।

रीठा
आप रीठा वाले साबुन का उपयोग कर सकते हैं या रीठा पाउडर का पतला लेप बनाकर अपने सिर पर लगायें। इसे 2 घण्टे बाद शैंपू और ठण्डे पानी से धो डालें।

प्याज का लेप
अपने सिर पर प्याज का लेप लगायें और इसे एक घण्टे तक लगा रहने दें। इसे अच्छी तरह से धोने के बाद ताजे नींबू रस से मालिश करें जिससे कि बालों से प्याज की बदबू निकल जाये।

अदरक और चुकन्दर का लेप
कुछ अदरक और चुकन्दर को पीसकर लेप बना लें। इस लेप से सिर पर मालिश करें और रात भर के लिये छोड़ दें। अगली सुबह अच्छी तरह से धो लें और इस प्रक्रिया को 4 से 5 रातों के लिये दोहरायें।

बेसन उपचार
दही के साथ मिलाकर बेसन का लेप अपने सिर पर लगायें। 20 से 30 मिनट बाद ठण्डे पानी से धोयें।

बेकिंग सोडा उपचार
शैम्पू करते समय एक चुटकी बेकिंग सोडा अपने बालों में डालकर मालिश करें। 15 से 20 मिनट बाद इसे धो डालें।

रोज़मेरी तकनीक
रोज़मेरी की पत्तियों को सिरके के साथ निचोड़े और फिर इसे अपने सिर पर 15 से 20 मिनट के लिये लगायें। फिर अच्छी तरह से बालों को धोयें। रूसी के उपचार के लिये आप सिर पर रोज़मेरी तेल और नारियल तेल का मिश्रण भी लगा सकते हैं।

नियमित रूप से बालों को धुलें
प्राकृतिक घरेलू नुस्खों से अपने बालों को रोज अथवा एकान्तर दिवसों पर धुलकर रूसी से बचा जा सकता है। बालों का ध्यान रखकर और सिर की भलीभाँति सफाई से भी रूसी से बचा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
