Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम
World Sleep Day 2026: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग काम के दबाव, मोबाइल के अधिक इस्तेमाल और मानसिक तनाव के कारण अपनी नींद पर ध्यान नहीं दे पाते। देर रात तक जागना और सुबह जल्दी उठना कई लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है, जिससे शरीर और दिमाग दोनों पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसी समस्या के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल मार्च के तीसरे शुक्रवार को दुनिया भर में विश्व नींद दिवस मनाया जाता है। इस साल 13 मार्च को विश्व नींद दिवस (World Sleep Day 2026) मनाया जा रहा है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि सही और पूरी नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। पर्याप्त नींद न लेने से थकान, तनाव, चिड़चिड़ापन और कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, आइए जानते हैं विश्व नींद दिवस का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम के बारे में -

विश्व नींद दिवस क्यों मनाया जाता है?
विश्व नींद दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को नींद के महत्व और उससे जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करना है। आज के समय में बहुत से लोग काम के दबाव, तनाव और अनियमित दिनचर्या के कारण पूरी नींद नहीं ले पाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोग नींद की कमी यानी स्लीप डेप्रिवेशन की समस्या से जूझ रहे हैं। लगातार कम सोने से शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। इससे थकान महसूस होना, चिड़चिड़ापन बढ़ना, इम्यून सिस्टम कमजोर होना और मानसिक तनाव जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसी कारण इस दिन के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया जाता है कि स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए पर्याप्त और अच्छी गुणवत्ता वाली नींद लेना बेहद जरूरी है।
विश्व नींद दिवस का इतिहास
विश्व नींद दिवस मनाने की शुरुआत वर्ल्ड स्लीप डे कमेटी ऑफ़ वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी (World Sleep Day Committee of World Sleep Society) द्वारा की गई थी। इसे पहली बार 2008 में मनाया गया था। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोग नींद से संबंधित समस्याओं के प्रति जागरुक हों और उन्हें ठीक करने के लिए उचित कदम उठाएं।
विश्व नींद दिवस 2026 की थीम
विश्व नींद दिवस 2026 की थीम "अच्छी नींद लें, बेहतर जीवन जिएं" रखी गई है। इस थीम के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि अच्छी और पर्याप्त नींद स्वस्थ जीवन की बुनियाद होती है। दरअसल, अच्छी नींद न केवल शरीर को आराम देती है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर व्यक्ति नियमित और पर्याप्त नींद लेता है तो उसकी कार्यक्षमता बढ़ती है और वह अधिक ऊर्जावान महसूस करता है। इस साल की थीम लोगों को यह समझाने पर जोर देती है कि नींद को किसी विलासिता की चीज नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरी और स्वस्थ आदत के रूप में अपनाया जाना चाहिए। इससे जीवन की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है और कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाव किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications