Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम
Eid-ul-Fitr 2026 Can we pray Eid Namaz at Home: रमजान के पवित्र महीने के समापन पर ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr 2026) का त्योहार खुशियों और भाईचारे का पैगाम लेकर आता है। अब रमजान का पाक महीना अपने आखिरि पड़ाव पर है और चांद के दीदार के बाद सऊदी अरब से लेकर देशभर में ईद का जश्न मनाया जाएगा। अगर 18 मार्च को सऊदी अरब में चांद दिखता है तो 19 मार्च को वहां और केरल में ईद मनाई जाएगी। इसके एक दिन बाद भारत में चांद का दीदार होगा और ईद मनाई जाएगी।
इस दिन की सबसे बड़ी इबादत 'ईद की नमाज' होती है, जो आमतौर पर बड़ी मस्जिदों या खुले ईदगाहों में जमात (समूह) के साथ अदा की जाती है। लेकिन, कई बार व्यक्तिगत कारणों, बीमारी, भीड़-भाड़ से बचने या किसी आपातकालीन स्थिति की वजह से मुस्लिम समुदाय के मन में यह सवाल उठता है- क्या शरीयत के अनुसार ईद की नमाज घर पर पढ़ी जा सकती है? क्या औरतें घर पर ईद की नमाज पढ़ सकती हैं य नहीं?
इस्लामिक विद्वानों और मुफ्ती-ए-कराम के मुताबिक, ईद की नमाज की अपनी कुछ खास शर्तें और सुन्नतें हैं। जहां सामूहिक इबादत को प्राथमिकता दी गई है, वहीं कुछ विशेष परिस्थितियों में घर पर इबादत के भी स्पष्ट नियम मौजूद हैं। साल 2026 की ईद पर यदि आप भी भीड़ से बचकर या अपनी सुविधा के अनुसार नमाज अदा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। आइए जानते हैं ईद की नमाज के लिए शरीयत के क्या नियम हैं?

ईद की नमाज और जमात का महत्व
ईद की नमाज 'वाजिब' (अनिवार्य के करीब) श्रेणी में आती है। शरीयत के अनुसार, इसके लिए कुछ बुनियादी शर्तों का होना जरूरी है, जैसे कि शहर या बड़ी बस्ती का होना और सामूहिक जमात। फज्र की नमाज और ईद की नमाज में बहुत अंतर होता है।
क्या औरतें घर पर पढ़ सकती हैं ईद की नमाज?
बहुत से लोगों का सवाल होता है कि क्या औरतें घर पर रहकर ईद की नमाज पढ़ सकती हैं या नहीं? शरीयत की मानें तो औरतें घर पर ईद की नमाज नहीं पढ़ सकती हैं। इसके लिए उन्हें नजदीक के ईदगाह में या फिर बड़ी मस्जिद में जाकर ही ईद की नमाज पढ़नी चाहिए।
क्या अकेले पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज?
इस्लामिक न्यायशास्त्र (Fiqh) के अनुसार, ईद की नमाज अकेले (तन्हा) नहीं पढ़ी जाती। इसके लिए कम से कम एक इमाम और तीन बालिग मर्दों की मौजूदगी जरूरी मानी गई है। यदि घर में इतने लोग मौजूद हैं, तो शरीयत के दायरे में रहकर घर के किसी बड़े कमरे या आंगन में जमात बनाई जा सकती है।
घर पर नमाज पढ़ने की विशेष परिस्थितियां
यदि कोई व्यक्ति बीमार है, बहुत बूढ़ा है या किसी सरकारी पाबंदी की वजह से ईदगाह नहीं जा पा रहा है, तो उसके लिए शरीयत में ढील दी गई है। हनफी मजहब के कुछ विद्वानों का मानना है कि अगर ईद की नमाज छूट जाए या ईदगाह जाना संभव न हो, तो व्यक्ति घर पर 'नफिल' या 'चाश्त' (Chasht) की नमाज पढ़ सकता है, जिसे 'शुक्राने की नमाज' कहा जाता है।
खुतबा का नियम
ईदगाह में नमाज के बाद 'खुतबा' सुनना सुन्नत है। लेकिन अगर आप घर में नमाज पढ़ रहे हैं, तो खुतबा पढ़ना अनिवार्य नहीं है। बिना खुतबे के भी नमाज मुकम्मल मानी जाती है, बशर्ते नमाज के 6 अतिरिक्त तकबीरों (Extra Takbeers) का सही पालन किया गया हो।
अगर आप अतिरिक्त तकबीरें भूल जाते हैं, तो 'सजदा-ए-सहव' (नमाज के अंत में सुधार के लिए किया जाने वाला सजदा) करके नमाज मुकम्मल की जा सकती है।
शरीयत के अनुसार ईद की नमाज अकेले नहीं पढ़ी जा सकती। इसके लिए जमात (कम से कम इमाम के अलावा 3 बालिग पुरुष) होना जरूरी है। यदि आप अकेले हैं और ईदगाह नहीं जा पाए, तो आप 2 या 4 रकात 'नफिल' नमाज (चाश्त) पढ़ सकते हैं, लेकिन वह ईद की नमाज नहीं कहलाएगी।



Click it and Unblock the Notifications