Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में बाल धुलने के टिप्स
सर्दियों के दौरान महिलाओं को अपने बालों को ले कर बहुत समस्या झेलनी पड़ती है। उन्हें डर रहता है कि अगर वे बार बार अपने बालों को शैंपू करेंगी तो कहीं वे रूख ना हो जाएं। एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि सर्दियों के मौसम में बालों को ज्यादा धुलने से रूसी की समस्या हो जाती है और कभी कभी तो सिर की त्वचा ऑइली भी बन जाती है। अगर आपको भी अपने बालों की चिंता सताती है तो नीचे दिये हुए कुछ असरदार टिप्स अपनाइये।
अगर आप अपने बालों को सर्दियों में भी चमकदार और स्वस्थ बनाएं रखना चाहते है तो दिसम्बर महीने में ही स्कार्फ या ऊनी स्टोल निकाल लें। बाहर जाते समय बालों को ढ़क लें। समय - समय पर बालों को हॉट ऑयल मसाज दें और नियमित रूप से गुनगुने पानी से धोएं।

सर्दियों में बाल धुलने के टिप्स
1. सर्दियों में बालों को धुलने के लिये हल्का शैंपू प्रयोग करें। हल्के शैंपू से सिर की गंदगी और तेल निकल जाते हैं तथा त्वचा में प्राकृतिक नमी बरकरार रहती है।
2. इस मौसम में हफ्ते में केवल दो बार शैंपू करें। सर्दियों में ज्यादा गरम पानी से बालों को नहीं धुलना चाहिये नहीं तो बाल और भी ज्यादा टूटेंगे। हल्के गरम पानी का प्रयोग करें।
3. प्राकृतिक कंडीशनर का प्रयोग करें। गरम पानी से कंडीशनर को नहीं धुलना चाहिये नहीं तो सिर में रूसी हो जाएगी। सिर में केवल 5 सेकेंड के लिये कंडीशन लगाएं और फिर पानी के नीचे उसे धो लें।
4. सर्दियों के दौरान सिर में हल्का गुनगुना तेल लगाना चाहिये। इसके बाद ही शैंपू करना चाहिये। अच्छे से शैंपू करें जिससे सिर का सारा तेल निकल जाए।
5. सिर पर लगातार हेयर पैक ना लगाएं क्योंकि इससे बाल ऑइली बन जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
