Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
बालों की खूबसूरती और मजबूती के लिये संतरे का प्रयोग
सर्दियों में तरह-तरह के फल बाजार में मिलने शुरु हो जाते हैं, जिनमें से संतरा एक आम फल है। चाहे बात करें संतरे के जूस का या फिर संतरे के छिलके की, दोनों ही बहुत लाभकारी होते हैं। इन दिनों संतरा बहुत बिक रहा है और लोग उसे खाने के लिये खरीद भी रहे हैं। बहुत से लोग जानते हैं कि संतरा केवल फेस पैक में डालने के लिये काम आता है लेकिन शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि इसे बालों में मजबूती बढाने के लिये भी प्रयोग किया जा सकता है।
संतरे के अंदर बहुत सारा विटामिन सी और अन्य पौष्टिक तत्व पाया जाता है, जो कि बालों के लिये बहुत लाभकारी होता है। अगर आपको अपने बालों से रूसी भगानी है या फिर उसे मजबूती देनी है तो इसके लिये संतरा या फिर उसके छिलके का प्रयोग करें। पर दोस्तों कई लोगों को संतरे में मौजूद सिट्रस एसिड से थोड़ा नुकसान भी हो सकता है। क्योंकि हो सकता है कि आपको सिट्रस एसिड सूट ना करता हो इसलिये आप संतरे के रस को अपने बालों में टेस्ट जरुर कर लें।

हेयर लॉस
संतरे में विटामिन सी और बायोफ्लेवनाइड होता है जो कि सिर की त्वचा में ब्लड सकुलेशन को बढाता है। इससे बाल बढते हैं और उनका झड़ना कम होता है।

हेयर कंडीशनर
संतरे के रस को शहद और पानी के साथ मिक्स कर के बालों पर 15 मिनट के लिये लगाएं।

बालों की मजबूती बढाए
अगर आपके बाल जल्दी टूट जाते हैं और वह बिल्कुल भी मजबूत नही हैं तो आपको सिट्रस फलों को सिर पर लगाना चाहिये।

बालों की शाइन बढाने के लिये
अगर आपको बाल घने और शाइनी बनाने हैं तो संतरे को शहद या फिर दूध के साथ मिक्स कर के बालों में लगाएं। इसे 25 मिनट बालों में छोड़ने के बाद शैंपू कर के बालों में कंडीशन लगा लें।

रूसी भगाए
रूसी भगाने के लिये संतरे के छिलके का पेस्ट बना कर सिर पर 25 मिनट तक लगा रहने दें और फिर शैंपू कर लें।

बालों की सफाई
सूखे हुए संतरे के छिलकों को कूंट लें और फिर उसे रातभर पानी में भिगो दें। इसके बाद इसे बालों और सिर की त्वचा पर 30 मिनट तक के लिये लगाए रखें। फिर सिर धो लें।

बालों में खुशबू के लिये
अगर आपका सिर ऑइली हो जाता है और आप उसे खुशबू दार बनाना चाहती हैं तो संतरे का रस या फिर संतरे के सूखे छिलके का इस्तमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
