Latest Updates
-
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
बालों की सभी समस्याएं दूर करे अदरक का जूस
अदरक का रस... सबसे शक्तिशाली जड़ी बूटियों में से एक है । जिसका प्रयोग आप अपनी सभी प्रकार की बालों की समस्याओं के उपचार में कर सकते हैं । अगर आप इस बेशकीमती रस का प्रयोग अपने केशों पर करना चाहतें हैं तो, इसे आजमाने के कुछ ख़ास तरीके यहाँ पर दिए गए हैं ।
अदरक का रस अपनी पोषकता एवं अम्लीय गुणों के कारण बहुत प्रभावशाली है। अदरक के रस अपने उच्च अम्ल स्तर के कारण किसी भी प्रकार की बालों की समस्या को कम करने में सहायक है। तो फिर आइये, और इंतज़ार किये बिना जानते हैं कैसे अदरक का रस आपकी बालों की समस्या का समाधान कर सकता है।

रूसी- रूसी को अदरक के रस से कम किया जा सकता है। आपको सिर्फ अदरक के रस को गुलाब-जल में मिलाकर अपने बाल धोने हैं। इस से रूसी का और आना कम हो जाता है, तथा रूसी गायब होने लगती है ।
अदरक का रस इस्तेमाल करने का दूसरा तरीका उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाना है। आप इससे बालों को धो भी सकते हैं, या फिर तेल की तरह इसका प्रयोग कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह आपकी बालों की जड़ों में ना जाए, ना ही 15 मिनट से अधिक इसे अपने वालों में रहने दें। इन दोनों उपायों के बाद अपने बालों को गर्म पानी के साथ अच्छी तरह से धो लें।
READ: ऐसे घरेलू नुस्खे जिससे गंजी खोपड़ी पर भी निकल आएं बाल
बालों का झड़ना- अदरक के रस से बाल झड़ने की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। दो चम्मच अदरक के रस में एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं । फिर इस मिश्रण को तेल की भांति बालों में लगायें । 15 मिनट के बाद अपने बाल गर्म पानी के साथ धो लें।
दूसरी सरल विधि: तीन चम्मच अदरक के रस में एक चम्मच जोजोबा-तेल एवं एक चम्मच शहद मिलाएं। अच्छी तरह से तीनो को मिलाकर बालों में लगायें । पंद्रह मिनट के बाद बाल धो लें । यह अदरक-रस को प्रयोग करने के बेहतरीन तरीको में से एक है।



Click it and Unblock the Notifications
