Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
बालों की देखभाल के लिए प्याज और शहद के लाभ
प्याज का उपयोग, खाना बनाने और सलाद में विशेष रूप से किया जाता है। इसके इस्तेमाल के असंख्य तरीके हैं। कई लोग इसे सलाद में कच्चा, स्टिर फ्राई में अधपका और सब्जियों में पूरी तरह से पकाकर खाते हैं।
Zivame Coupons: Get 20% Off On Products you Purchase across Site Plus Buy 1 Get 1 Free Offer
आप प्याज को जितनी भी तरीके से खाएं, हर बार उसका ज़ायका अलग ही आता है। प्याज का इस्तेमाल सिर्फ भोजन में ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य व सौंदर्य लाभ प्राप्त करने के लिए भी किया जाता है। क्या आपको मालूम है कि प्याज से बने हेयर पैक को लगाने से बाल बेहद सुंदर और शाइनी हो जाते हैं।
कई बार छोटे-मोटे कीड़े काट लेने पर मम्मी अक्सर प्याज को काटकर लगा देती है, जिससे जलन नहीं होती है और वहां कोई निशान भी नहीं रह जाता है। प्याज का इस्तेमाल कांच को चमकाने में भी किया जाता है। इस तरह के कई अन्य उपयोग भी प्याज के हैं।
लेकिन आज हम इस आर्टिकल में प्याज के उपयोग को बालों के स्वास्थ्य के संदर्भ में बताएंगे। आइए जानते हैं बालों को स्वस्थ बनाने के लिए किस प्रकार प्याज लाभकारी होता है:

बालों का झड़ना बंद कर दे :
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ते हैं तो प्याज का रस लगाने से लाभ मिलता है। चूंकि प्याज में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो बालों को पोषित कर देते हैं और उनका झड़ना बंद हो जाता है।

प्याज किस प्रकार लाभकारी होता है?
प्याज में खनिज और पोषक तत्वों की भरमार होती है जो बालों को पोषण प्रदान करते हैं और बालों के भीतरी सिरे को मजबूती प्रदान करता है। किसी भी प्रकार के खतरनाक कैमिकल को लगाने से बेहतर है कि प्याज के रस को उपचार के तौर पर लगाया जाये।

प्याज का रस निकालना :
प्याज को छील लें और उसे पीस लें। पीसने के बाद उसे सूती कपड़े से अच्छी तरह छान लें। बाद में इस रस को सिर की त्वचा पर मसाज करते हुए लगाएं।

एलर्जी का पता लगाएं :
कुछ लोगों को प्याज के रस को बालों पर लगाने से एलर्जी हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि पहले इसकी जांच कर ली जाये। इसके लिए आप अपने कान के पिछले हिस्से वाली त्वचा में रस लगाकर देखें। अगर आपको किसी प्रकार की जलन या लालामी नहीं होती है तो बेधड़क इसका इस्तेमाल करें।

किस प्रकार लगाएं :
रस को कटोरी में लें। बालों को खोल लें और अच्छे से कंघी कर लें। बालों में मांग करते हुए पूरे सिर में रस को अच्छी तरह लगा दें। 30 मिनट के लिए ऐसे ही रहें। आप चाहें तो इतनी देर के लिए शॉवर कैप लगा सकती हैं या फिर तौलिया भी लपेट सकती हैं। इसके बाद, बालों को शैम्पू से धो लें। कुछ ही समय में आपको अंतर नजर आने लगेगा।

प्याज और शहद :
प्याज का रस निकालने के बाद उसमें शहद को मिला लें। इस पेस्ट को बालों में अच्छी तरह लगाएं। इससे बालों की लम्बाई बढ़ेगी। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। इसलिए आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

चमकदार और मोटे बालों के लिए प्याज व शहद की रेसिपी:
अगर आपके बालों में काफी पतलापन है तो आपके लिए यह प्वाइंट काफी फायदेमंद हो सकता है। दो चम्मच शहद लें और उसमें एक चम्मच प्याज का रस मिलाएं। इस पेस्ट को बालों पर लगाकर एक रात के लिए छोड़ दें। इस प्रकार लगातार तीन महीनों तक हर हफ्ते ऐसा करें, इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications