Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
डैंड्रफ से हमेशा के लिये छुटकारा दिलाता है एलो वेरा
जिसके सिर में डैंड्रफ होता है उसे कई बार शर्मिंदगी का पात्र बनना पड़ता है। सिर में सफेद रंग की रूसी हर किसी को साफ दिखाई देती है। अगर आपके सिर में भी रूसी है और आप हजारों शैंपू और तेल लगा-लगा कर परेशान हो चुके हैं, तो ज़रा एलो वेरा ट्राई कीजिये।
Pick Best Meals & Go for Holidays/Adventures all Start from Rs.399 Only
एलो वेरा जैल सिर की त्वचा को नमी पहुंचाता है, जिससे सिर का रूखापन पूरी तरह से ठीक हो जाता है। रूसी एक तरह की फंगस से फैलती है इसलिये हम आपको एलो वेरा जैल के साथ कुछ ऐसी चीज़ें मिलाने के लिये बताएंगे, जो इन फंगस का सफाया कर देगी।
एलो वेरा जैल से आपको रूसी की वजह से होने वाली खुजली से भी छुटकारा मिलेगा। तो आइये बिना देर किये जानते हैं कि रूसी को एलो वेरा जैल से कैसे साफ किया जाए। अगर आपके पास भी कोई अन्य तरीका है तो हमें जरुर लिखें।

ताजा एलोवेरा जैल
इसे प्रयोग करने के लिये एलोवेरा के पौधे से 3 चम्मच एलोवेरा जैल निकालें और उंगलियों से अपने सिर की खाल पर लगा लें। इससे सिर को नमी मिलेगी। इससे सिर की मसाज करें और रात भर ऐसे ही रखने के बाद सुबह सिर को शैंपू से धो लें।

एलो वेरा जैल और टी ट्री ऑइल
अगर एलो वेरा के साथ टी ट्री मिला दिया जाए तो इसकी शक्ति दोगुनी बढ़ जाती है। टी ट्री ऑइल में रोगाणुओं को मारने की शक्ति होती है। यह तेल एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरा होता है तथा रूसी का खात्मा करता है। इस पेस्ट को बनाने के लिये एक छोटी सी कटोरी में 3 चम्मच एलो वेरा जैल में 5-7 बूंद टी ट्री ऑइल मिक्स करें। इस पेस्ट को सिर पर लगाएं और रातभर के लिये छोड़ दें। उसके बाद सुबह खाली पानी से धो लें।

एलो वेरा और नीम तेल
नीम का तेल एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से भरा होता है, जो कि रूसी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। अगर आप इसे हफ्ते में दो बार प्रयोग करेंगे तो आपकी रूसी हमेशा के लिये चली जाएगी। इस पैक को बनाने के लिये 2-3 चम्मच एलो वेरा जैल में 10512 बूंद नीम का तेल मिलाएं। फिर इसे सिर पर रात भर के लिये लगा कर रखें। उसके बाद इसे सुबह पानी से धो लें।

एलो वेरा और कपूर
सबसे पहले कपूर को पीस लें। 3 चम्मच एलोवेरा में आधा चम्मच कपूर पावडर मिक्स कर लें। इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाएं और 2 मिनट तक मसाज कर के 1 घंटे के लिये छोड़ दें। इसके बाद आप अपने सिर को सादे पानी से धो लें। आप चाहें तो इस पेस्ट को रातभर के लिये लगा कर छोड़ भी सकते हैं।

एलो वेरा जैल और नींबू का रस
एक दूसरी चीज़ बना सकते हैं वह एलो वेरा और नींबू का मिश्रण है। नींबू एक प्राकृतिक एसिड है जो कि रूसी पैदा करने वाले फंगस का सफाया करता है। यह सिर को साफ कर के बालों में चमक भी भर सकता है। इस पेस्ट को बनाने के लिये आपको 3 चम्मच एलो वेरा में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाना होगा। फिर उंगलियों से इसे सिर पर बालों की जड़ों में लगा कर मसाज करना होगा। रातभर इसे ऐसे छोड़ने के बाद सुबह बालों को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
