Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
चेहरे पर बालों को आने से रोकने के लिए बनाएं ये हेयरस्टाइल
लम्बे बालों का चलन इन दिनों जोरों पर है। ये काफी अच्छे भी लगते हैं और हर तरह की ड्रेस पर सूट करते हैं। पर जब भी आप किसी काम में मशगूल होते हैं तो इन बालों के समाने आने से झुंझलाहट होती है
जब आपके बाल लम्बे होते हैं तो वो अक्सर आपके चेहरे पर आ जाते हैं। इसका मतलब ये नहीं कि आप उन्हें कटवा दें या फिर बालों को लम्बा ही न करें। आप कुछ अच्छे हेयरस्टाइल की मदद से बालों को चेहरे पर आने से रोक सकती हैं।
यह भी पढ़ें- साड़ी के ऊपर बनाइये ये 12 हेयरस्टाइल्स
लम्बे बालों का चलन इन दिनों जोरों पर है। ये काफी अच्छे भी लगते हैं और हर तरह की ड्रेस पर सूट करते हैं। पर जब भी आप किसी काम में मशगूल होते हैं तो इन बालों के समाने आने से झुंझलाहट होती है और हर दिन आपको इन दिक्कतों को सहना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- लंबे चेहरे के लिये टॉप 6 हेयरस्टाइल
इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ लोग बालों को ही छोटा करवा देते हैं लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करना चाहती हैं तो परेशान न हो, इन बालों में ऐसा हेयरस्टाइल बनाएं जो इनमें अच्छा लगे। डालिए एक नजर इन हेयरस्टाइल पर:

1. टॉप नॉट:
यह सबसे आसान हेयरस्टाइल होता है जो चेहरे पर बालों को नहीं आने देता है। आप चाहें तो ऊपर की ओर जूड़े को भी लगा सकती है और उसे बॉबी पिन से फिक्स कर सकती हैं। इससे बाल, आसपास से भी नहीं निकलेंगे और न ही जूड़ा खुलेगा।

2. साधारण चोटी:
कुछ हेयरस्टाइल कभी पुराने नहीं होते हैं। इन्हीं में से एक है साधारण चोटी। चोटी कई तरीके की होती है। आप जैसी चाहें उस डिजाइन की बना लें। साधारण चोटी को बनाने के लिए बालों को तीन हिस्सों में विभाजित करके गूंथ लेते हैं। इससे चेहरे पर कभी बाल नहीं आते।

3. ऊंची पॉनीटेल:
टीनएज़ में पॉनी सभी ने बनाई होगी। ये बालों को उलझने नहीं देती है और साथ ही चेहरे पर बाल भी नहीं आते हैं। आप इसे आसानी से बना सकती हैं। बस एक रबरबैंड की जरूरत होती है।

4. फिशटेल ब्रेड:
यह चोटी का ही एक प्रकार होता है जिसे बहुत सफाई से बनाना होता है। यह सभी तरीके के आउटफिट पर बेहद फबता है।

5. मेस्सी बन:
अब, यह सभी का सबसे पसंदीदा हेयर स्टाइल होता है जिसे आमतौर पर हर महिला या लड़की बना लेती है। आप सारे बालों को लीजिए और उन्हें गोल-गोल घुमाकर जूड़ा लगा लीजिए।

6. बालों को पिन करना:
आप चाहें तो बॉबी पिन से बालों को आगे से पिन कर सकती हैं। ऐसा करने से आप खुले बाल भी रख सकती हैं और आपके चेहरे पर बाल भी नहीं आएंगे।

7. हेयर बैंड:
हेयर बैंड सभी लड़कियों को पसंद आता है। आप इसे लगाने के बाद चेहरे पर बालों के गिरने की समस्या से निजात पा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications