Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
ग्रे बालों को छुपाने के लिये लगाएं ये हेयर पैक, होगा जरुर फायदा
आज कल कम उम्र में बालों का सफेद होना एक आम समस्या बनती नज़र आ रही है। कारण चाहे कुछ भी हो लेकिन लोग इसे छुपाने के लिये ना जाने कौन कौन से जतन करते हैं।
पर आज हम बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में आपको एक ऐसा हेयर पैक बनाना सिखाएंगे, जिसे लगाने से आपके बालों का रंग काला हो जाएगा और लंबे समय तक ऐसे ही बरकरार रहेगा।
इस पैक को बनाने के लिये आपको हिना की पत्तियां, आमला पावडर, कॉफी पावडर और दही की आवश्यकता पड़ेगी। हिना मतलब मेंहदी का प्रयोग सालों साल से होता चला आ रहा है। यह बालों को लंबा करने के लिये भी जानी जाती है।

यहां पर हम आपको मेंहदी के पत्तों का इस्तमाल करने के लिये कहेंगे ना कि बाजार में मिलने वाले हिना पैकेट की क्योंकि उसमें ढेर सारे कैमिकल्स होते हैं। अगर आपके भी बाल सफेद होना शुरु हो गए हैं तो, मेंहदी का ये हेयर पैक लगाना ना भूलें।

सामग्री-
- हिना की पत्तियां- मुठ्ठीभर
- आमला पावडर- 2-3 चम्मच
- कॉफी पावडर- 1 चम्मच
- दही- 2 चम्मच
विधि -
- सबसे पहले हिना की पत्तियों को पीस लीजिये। फिर उसमें सभी सामग्रियों को मिक्स कर दीजिये।
- फिर इसे सिर पर अच्छी तरह से ऐसे लगाइये कि पूरे बाल कवर हो जाएं।
- उसके बाद शॉवर कैप से बालों को ढंक लीजिये और 25 मिनट तक छोड़ दीजिये।
- उसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
