Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं पपीते का ये हेयर मास्क
अक्सर लोग इस बात को लेकर आश्चर्य-चकित रहते हैं कि उनकी दादी और नानी के बाल इतने सुन्दर, लम्बे कैसे होते हैं, जबकि वो ना तो कोई महंगे शैम्पू का इस्तेमाल करती हैं और ना ही सैलून जाती हैं। आपको बता दें कि वो नेचुरल चीजों जैसे नारियल, केला, एवोकैडो, जोजोबा, नींबू और पपीते का इस्तेमाल करती हैं। इस आर्टिकल में हम बालों की सुन्दरता के लिए पपीते के लाभों के बारे में बात करेंगे। आप अपने बालों को स्वस्थ रखने के लिए घर पर ही हेयर मास्क को बना सकते हैं।
पपीते में ढेर सारे विटामिन जैसे विटामिन A, B और C होते हैं। विटामिन A आपके बालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, विटामिन B आपके सिर को साफ़ करके डेड स्किन सेल्स को दूर करता है, जबकि विटामिन C बहुत अच्छा एंटी-आक्सीडेंट होता है जिससे आपके बाल तेजी से बढ़ते हैं। इसके अलावा पपीते में मैग्नीशियम, पोटेशियम, कॉपर और बीटा-कैरोटीन होते हैं जो बालों के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। पपीता आपके बालों के लिए क्यों अच्छा है, हम आपको इसके 10 कारण बताते हैं।
1- बालों को घना बनाता है।
2- बालों को झड़ने से रोकता है।
3- बालों को पतला होने से रोकता है।
4- रूसी दूर करता है।
5- नेचुरल कंडीस्नर की तरह काम करता है।
6- बालों के विभाजन को नियंत्रित करता है।
7- बालों के प्रीमैच्योरिटी को रोकता है।
8- बालों में चमक देता है।
9- बालों में केमिकल बनने से रोकता है।
10- बालों को मजबूती देता है।
इस आर्टिकल में हम आपको बालों को स्वस्थ रखने के लिए पपीते से बनने वाले हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहें हैं।

1- पपीता और दही का हेयर मास्क:
दही में प्रोटीन होता है जो बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड बालों के डेड स्किन सेल्स को दूर करने का काम करता है। पपीता और दही का मिश्रण बालों के लिए बहुत बढ़िया होता है।
इस्तेमाल करने का तरीका:
कच्चे पपीते को छीलकर उसमें से बीज को निकाल दें।
इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर ब्लेंडर में रखें।
इसका पेस्ट बना लें।
इसमें आधा कप दही मिला दें।
फिर इन सबको अच्छे से मिला दें।
फिर इसे अपने बालों की जड़ों में लगाएं।
इसे 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
फिर अपने सिर को शैम्पू से धो लें।

2- पपीता और नारियल तेल का हेयर मास्क:
नारियल में फैटी एसिड और विटामिन पाए जाते हैं जो बालों को बेहतर न्यूट्रीयेंट्स देने के साथ साथ उन्हें मजबूत और चमकदार बनाता है। नारियल तेल में पपीता मिलाने से आपके बाल सुन्दर दिखते हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका:
कच्चे पपीते को छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर इसमें से सारे बीज को निकाल लें।
इसे ब्लेंडर में डालकर एक पेस्ट बना लें।
फिर इसमें नारियल का तेल मिला लें।
इस मिश्रण को अपने बालों में 30 मिनट तक लगाए रखें।
और फिर शैम्पू से धो लें।

3- पपीता और शहद का हेयर मास्क:
शहद बालों के झड़ने को रोकता है, इसके अलावा यह बालों में होने वाले इन्फेक्शन को दूर करता है और उन्हें पूरा न्यूट्रीशन देता है। एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल गुण होने की वजह से यह बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाता है। शहद बालों के लिए एक नेचुरल कंडीस्नर का काम करता है जो बालों की नमी बनाए रखता है।
इस्तेमाल करने का तरीका:
पपीते को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
इसमें शहद मिलाकर ब्लेंडर में मिक्स कर लें।
फिर इसे अपने बालों में 30 मिनट तक लगाए रखें।
और फिर पानी से धो लें।

4- पपीता और केले का मास्क:
केले में बायोटिन होता है जो बालों को बढ़ने में मदद करता है और उसे मुलायम और चमकदार बनाता है। केला और पपीता बालों को मजबूत बनाने के लिए एक उत्प्रेरक का काम करते हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका:
इसके लिए आप एक केले को लें और उसे अच्छे से छील लें।
और फिर इसे आधा कटे पपीते के साथ मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को अपने बालों में लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें।
और फिर इसे पानी से धो लें।

5- पपीता और अंडे का हेयर मास्क:
अंडे में ढेर सारे न्यूट्रीयेंट्स और विटामिन पाए जाते हैं जो बालों को बढ़ने में मदद करते हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका:
इसके लिए एक बाउल में अंडे को फोड़कर लें।
दूसरे बाउल में पपीते का पेस्ट बना लें।
फिर इन दोनों को एक साथ मिला दें और अपने बालों में लगाएं।
इसे 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
और फिर शैम्पू से धो लें।
इस प्रक्रिया को आप हफ्ते में एक बार जरुर इस्तेमाल करें।

6- पपीता, करी पत्ता और दही का हेयर मास्क:
करी पत्ता बालों को तेजी से बढाता है और साफ़ भी करता है और वहीँ दही बालों के लिए कंडीस्नर का काम करता है जिससे आपके बाल मजबूत और स्वस्थ रहते हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका:
इसके लिए आप एक मुट्ठी करी पत्ता और एक कच्चे पपीते को लेकर ब्लेंडर में पेस्ट बन लें।
फिर इस मिश्रण में 2 से 3 चम्मच दही मिला दें।
इसको सिर में लगाकर आधा घंटे के लिए बैठ जाएँ।
फिर इसे शैम्पू से धो लें।
अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इस मास्क को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।

7- पपीता, एवोकैडो और शहद का हेयर मास्क:
एवोकैडो बालों के बढ़ने में मदद करता है क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में विटामिन और मिनरल्स होते हैं। यह एक अच्छा कंडीस्नर होता है जो बालों को मुलायम और सिल्की बनाता है। वहीँ दूसरी तरफ शहद बालों को नमी देने का काम करता है।
इस्तेमाल करने का तरीका:
आधे एवोकैडो के साथ कुछ पपीते के टुकड़ों को मसलकर इसका एक पेस्ट बना लें।
इसमें एक चम्मच शहद मिला दें।
इसे अपने बालों में लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
और फिर इसे 30 मिनट तक छोड़ दें।
इसके बाद शैम्पू से इसे धो लें।
अच्छे रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में एक बार जरुर अपनाएं।

8- पपीता, ऑलिव आयल और नारियल तेल का हेयर मास्क:
ऑलिव आयल बालों को नमी देता है और नारियल तेल उनको बढाने का काम करता है और डैमेज बालों की मरम्मत करता है।
इस्तेमाल करने का तरीका:
एक कच्चे पपीते को मसलकर इसमें 2 चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच ऑलिव आयल मिलाएं।
इसको अच्छे से मिलाकर अपने बालों में लगाएं।
इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें और शैम्पू करें।
इस प्रक्रिया को आप हफ्ते में कम से कम एक बार जरुर अपनाएं।

9- पपीता और नींबू जूस का हेयर मास्क:
नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जो सिर के pH को नियंत्रित करता है और उसे सूखने से बचाता है। यह बालों की रूसी को भी दूर करता है।
इस्तेमाल करने का तरीका:
एक साफ बाउल में कच्चे पपीते को मसलकर एक पेस्ट बना लें।
इसमें एक चम्मच नींबू का जूस मिला दें।
इस मिश्रण को अपने बालों में लगाकर धीरे धीरे मसाज करें।
इसे 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
और फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें और शैम्पू करें।
इस प्रक्रिया को आप हफ्ते में कम से कम दो बार इस्तेमाल करें।

10- पपीता और जोजोबा आयल का हेयर मास्क:
जोजोबा में अधिक मात्रा में न्यूट्रीयेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो बालो की रूसी को दूर करने का काम करते हैं। यह बालों के लिये एक कंडीस्नर का काम करते हैं जिससे आपके बालों में चमक आती है।
इस्तेमाल करने का तरीका:
एक कच्चे पपीते को मसलकर उसमें एक चम्मच जोजोबा आयल मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
इसको अपने बालों में लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें।
फिर इसे गुनगुने पानी और शैम्पू से धो लें।
बेहतर परिणाम के लिए आप इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।

11- पपीता और कोकोनट मिल्क हेयरमास्क:
कोकोनट मिल्क बालों को नमी देता है और उन्हें सूखने और टूटने से बचाता है। जिससे आपके बालो का विकास बढ़िया होता है।
इस्तेमाल करने का तरीका:
एक कच्चे पपीते को मसलकर इसमें दो चम्मच कोकोनट मिल्क मिला लें।
इसे अपने बालों में लगाएं।
धीरे धीरे बालों का मसाज करें और 30 मिनट तक छोड दें।
फिर इसे शैम्पू और गुनगुने पानी से धो लें।
इस हेयर मास्क को आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
