Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
शादी के लिए हेयरस्टाइल चुनते समय ध्यान रखें ये बातें
शादी के खास दिन पर दुल्हन को सुंदर दिखने के लिए कई चीज़ों पर ध्यान देना पड़ता है। कपड़े, मेकअप, मेहंदी, ज्वेलरी और फुटवियर, ये सभी चीज़ें बहुत जरूरी होती हैं।
लेकिन आप अपने हेयरस्टाइल को कैसे भूल सकती हैं। शादी के दिन आपको अपना अलग अंदाज़ तो दिखाना ही पड़ेगा और उसमें खास भूमिका निभाता है हेयरस्टाइल।


दुल्हन के लिए कई सारे हेयरस्टाइल होते हैं। इनमें से कोई भी हेयरस्टाइल बनवाना नामुमकिन तो नहीं है लेकिन हां इनमें वक्त जरूर लगता है। आपके सबसे खास दिन की तैयारी हो रही है तो इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत तो करनी ही पड़ेगी।
आखिरी समय में बालों को लेकर आपको भी कोई कमी बर्दाश्त नहीं होगी। एक गलती भी आपके खास दिन का खराब कर सकती है। तो अपने खास दिन को परफैक्ट बनाने के लिए आपको हेयरस्टाइल से जुड़े इन टिप्स को जरूर ध्यान में रखना चाहिए।

चेहरे का आकार
हेयरस्टाइल चुनते समय सबसे ज्यादा ध्यान अपने चेहरे के आकार पर दें। लंबे और ओवल आकार वाले चेहरे पर ज्यादातर हेयरस्टाइल जंचते हैं। बाकी लोगों को थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है। चौड़े चेहरे वाली लड़कियां बालों को थोड़ी ढीला रखें। गोल चेहरे वाली लड़कियों को ऊंचा जूड़ा बनवाना चाहिए।

बालों की रंगत
वेवी बालों की ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसे बालों पर कई तरह के हेयरस्टाइल ट्राई कर सकते हैं। सामान्य बालों में वॉल्यूम दिखाने की जरूरत है। आप साफ-सुथरा सा जूड़ा बना सकती हैं।

ज्वेलरी
बालों की एसेसरी के बिना हेयरस्टाइल अधूरा सा लगता है। भारतीय दुल्हन के लिए ज्वेलरी बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। मांग टीका, पास्सा और माथापट्टी जैसी ज्वेलरी आप पहन सकती हैं। टाइट जूड़े पर आप मांग टीका पहन सकती हैं। साइड हेयरस्टाइल में पास्सा और ब्रेडेड हेयर में माथा पट्टी अच्छी लगती है। हेयरस्टाइल को और सुंदर बनाने के लिए आप फूलों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

मौसम को रखें ध्यान
शादी के समय मौसम पर भी ध्यान देना पड़ता है। ऐसा ना हो तेज हवा में आपके बाल उड़ते रहें और गर्मी के मौसम में आपके सिर पर जूड़े की वजह से पसीने आ जाएं। ऐसा हुआ तो आपके पास अपने बालों को संवारने के लिए बिलकुल भी समय नहीं होगा और आपका खास दिन भी खराब हो जाएगा।

ड्रेस के अनुसार चुनें हेयरस्टाइल
ऐसा ना हो कि हेयरस्टाइल आपकी ड्रेस को छिपा ले। दोनों ही चीज़ें एक-दूसरे को कॉम्पलिमेंट करनी चाहिए। पारंपरिक ड्रेस पर लूज़ कर्ल्स करना बेवकूफी है। ये दोनों चीज़ें कभी मैच नहीं करती है। ड्रेस चुनने के बाद अपने हेयरस्टाइल को चुनें।

हेयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल
सही तरह से हेयरस्टाइल को बनाने के लिए कई तरह से प्रॉडक्ट्स की जरूरत पड़ती है। बालों को सैट करने के लिए स्प्रे, ग्लिटर और कलर की जरूरत पड़ती है। हो सकता है कि ये हर दुल्हन को सूट ना करे इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने स्टाइलिस्ट से पहले बात कर लें।

सहूलियत का रखें ध्यान
अगर आपको हेयरस्टाइल कंफर्टेबल नहीं लग रहा है तो उसे बनाने का कोई फायदा नहीं है। आप खुश रहेंगीं तो ही सब कुछ अच्छा लगेगा। आपको जैसे ठीक लगे आप वैसे ही हेयरस्टाइल बनवाएं। अगर आपको खुद पर सूट करने वाला हेयरस्टाइल पसंद नहीं है तो आपको साफ मना कर देना चाहिए वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

ट्रायल लेना ना भूलें
शादी से पहले अपने हेयरस्टाइलिस्ट से फोन पर जरूर बात करें। उन्हें अपनी पसंद के हेयरस्टाइल की तस्वीरें दिखाएं। ट्रायल लेने से आपको पता चल जाएगा कि आपके ऊपर कौन-सा हेयरस्टाइल सबसे ज्यादा सूट करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
