Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
DIY Recipe: इसे बना कर पाएं सिल्की सॉफ्ट बाल
पुरातन काल से ही औरतों को अपने बालों से बहुत प्यार रहा है, वो हर हफ्ते अपने बालों की परवरिश करने के लिए कोई पैक या हिना आदि का इस्तेमाल करती ही थीं। पर जैसे-जैसे लाइफस्टाइल बदला, औरतों का शौक और उनकी प्राथमिकता बदल गई। कुछ को बाल छोटे और कुछ को बाल लम्बे करने का शौक जाग उठा। लेकिन एक चीज कॉमन है जो पहले से लेकर आज तक सभी महिलाओं को अपने बालों में चाहिए और वो है - बालों का सिल्की होना।
आजकल प्रदूषण और यूवी रे के कारण बालों को सबसे अधिक नुकसान पहुँचता है जिसकी वजह से वो सिल्की होना तो दूर, पनप तक नहीं पाते हैं। ऐसे में लोगों के पास कैमिकल प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने का विकल्प रह जाता है जिसे इस्तेमाल करने में समय कम लगता है और कोई झंझट भी नहीं होता है।

अगर आपके बाल भी रूखे-सूखे और झड़ते रहते हैं तो इस आर्टिकल में आपके लिए एक ऐसे डीआईवाई के बारे में बताया जा रहा है जिससे आपके बाल सिल्की और स्मूद हो जाएंगे, साथ ही उनका झड़ना भी रूक जाएगा। बालों के लिए आंवला पाउडर, शिकाकाई पाउडर, शहद और अंडा बेहद आवश्यक होता है जिससे मिलाकर बनने वाले हेयर पैक काफी अच्छे होते हैं। इन्ही सामग्रियों से बनने कुछ हेयर पैक और उनके फायेद को यहां बताया जा रहा है। नीचे पढें

1. शहद का इस्तेमाल करने का लाभ -
शहद का इस्तेमाल करने से आपके सिर की त्वचा को नेचुरल रूप से मॉश्इचर मिलता है और वो डैमेज होने से बचते हैं। साथ ही बालों के अंदर की त्वचा ड्राई नहीं होती है। कई बार इस ड्राई त्वचा के कारण भी बालों को काफी नुकसान पहुँचता है।
शहद एक प्राकृतिक उपाय है जो कई ऐसे गुणों के भरपूर है जो बालों से लेकर त्वचा तक को फायदा देते हैं। आप इसे साधारण रूप से ही बालों के भीतर भाग पर लगा सकते हैं और बाद में गुनगुने पानी से धुल लें।

2. अंडे का इस्तेमाल करने का लाभ -
अंडे में कई सारे प्रोटीन और पोषक तत्व होते हैं जिनका इस्तेमाल अगर सिर की त्वचा पर किया जाये तो खोपड़ी की ड्राईनेस खत्म होती है और बालों को मजबूती मिलती है। साथ ही बालों को आवश्यक पोषक तत्व भी मिलते हैं। ये न सिर्फ आपके बालों को पोषक तत्व प्रदान करता है बल्कि उन्हें सिल्की भी बना देता है।

3. हर्बल पाउडर इस्तेमाल करने के लाभ -
शिकाकाई पाउडर:
यह विटामिन सी से भरपूर होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कोलेजन बूस्टिंग कम्पाउंड भी बहुत ज्यादा होते हैं जिसकी वजह से ये बालों को ड्राईनेस से बचाता है और उन्हें रफ नहीं होने देता है।

आंवला पाउडर:
आंवला पाउडर में स्ट्रांग एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों को मजबूती प्रदान करते हैं और उन्हें जड़ से मजबूत बना देते हैं। साथ ही ये बालों को सिल्की बनाता है।

पैक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
1. एक चम्मच आंवला पाउडर
2. एक चम्मच शिकाकाई पाउडर
3. एक चम्मच रीठा पाउडर
4. आधा चम्मच शहद
5. एक अंडा

कैसे बनाएं -
सभी सामग्रियों को एक कटोरी में डालकर अच्छे से मिला लें।
इसे हल्का गाढ़ा बनाये ताकि बालों में लगाने पर टपके नहीं।

कैसे इस्तेमाल करें -
बालों को सबसे पहले सुलझा लें।
अब बालों को मांग करके उन पर ये लेप तेल की तरह लगाएं।
ध्यान दें कि हर मांग में ये लेप लग जाना चाहिए।
आप चाहें तो ब्रश का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
50 मिनट तक लगा रहने दें।
बाद में, ठंडे पानी से सिर को धुल लें। गर्म पानी का इस्तेमाल न करें।

ध्यान रखने योग्य बातें -
1. घर पर ही इस पैक को तैयार करें।
2. इसे लगाने के लिए हफ्ते में कम से कम एक बार खुद को फ्री रखें।
3. बालों को अपने आप ही सूखने दें
4. हर्बल शैम्पू का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
