Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लंबे और मज़बूत बालों के लिए ऐसे बनाएं होममेड प्रोटीन रिच पैक
यह बात हम सभी जानते हैं कि कमज़ोर बाल आसानी से डैमेज हो जाते हैं और टूट जाते हैं। इस तरह के बाल निर्जीव, कमज़ोर दिखते हैं और आपकी सुन्दरता में बाधा बनते हैं। बालों की जड़ों के कमज़ोर होने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें से एक कारण प्रोटीन की कमी है। आपके आहार में प्रोटीन की उचित मात्रा न होने के कारण बाल झड सकते हैं तथा अन्य कई समस्याएं भी हो सकती हैं।
हालाँकि आप अपने बालों में प्रोटीन युक्त पैक लगाकर इस समस्या से आसानी से निपट सकते हैं। चिंता न करें, हम आपको किसी ब्यूटी पार्लर में जाने के लिए और बाज़ार में मिलने वाले हेयर पैक पर पैसे खर्च करने के लिए नहीं कह रहे हैं।

बल्कि हम आपको प्रोटीन युक्त ऐसे हेयर पैक के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं। इन पैक्स में उपयोग में लाये गए पदार्थों में बालों को फायदा पहुंचाने वाले प्रोटीन्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों के टूटने की समस्या को दूर कर सकते हैं।
वास्तव में इन पैक्स के उपयोग से न केवल बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा मिलता है बल्कि इसके अन्य कई उपयोग भी हैं। ये बालों की वृद्धि में भी सहायक हैं और बालों को समस्याओं को बहे दूर रखते हैं।

1. अंडे और नारियल के तेल से बना पैक
एक कटोरे में एक अंडे को अच्छी तरह फेंटे और इसमें 2-3 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं।
इस पैक को अपने पूरे सिर में लगायें और एक घंटे तक इसे लगा रहें दें। बाद में शैंपू से बाल धो डालें। इस पैक को सप्ताह में दो बार लगायें और आपको परिणाम स्वयं ही नज़र आने लगेंगे।

2. अवोकेडो और ग्रीन टी पैक
एक अवोकेडो लें और उसे अच्छे से मसलें और उसमें एक कप ताज़ी उबली हुई ग्रीन टी मिलाएं।
इस पैक को स्कैल्प पर लगायें और एक घंटे बाद सादे पानी से इसे धो डालें।
सप्ताह में एक बार इस पैक को लगाने से आपके बालों पर अच्छे परिणाम दिखने लगेंगे।

3. मेयोनीज़ और नीबू के रस से बना मास्क
एक कटोरे में 2-3 टेबलस्पून मेयोनीज़ और 2 टेबलस्पून नीबू का रस लें। इसे अच्छे से मिलाकर पेस्ट बनायें।
इसे पूरे सिर पर अच्छी तरह लगायें और इस 30 मिनिट तक लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से बालों को धो डालें।
सप्ताह में दो बार इस पैक का उपयोग करने से आपके बाल लम्बे और मज़बूत बनेंगे।

4. ऑलिव ऑइल और केले से बना पैक
तीन टेबल स्पून ऑलिव ऑइल और 5-6 टेबलस्पून मसला हुआ केला लें। पैक को सिर पर 40 मिनिट तक लगा रहने दें। उसके बाद शैंपू से धो डालें।
सप्ताह में दो बार इसका उपयोग करने से आपके बाल सुंदर हो जायेंगे।

5. बादाम का तेल और आंवले के रस से बना फेस पैक
2 टेबलस्पून बादाम का तेल और 1 चम्मच आंवले का रस मिलाएं।
इसे पूर सिर पर लगायें और बाद में शैंपू से धो डालें।
इस पैक को महीने में दो बार लगायें और अपने बालों को प्रोटीन का आहार दें।

6. नारियल का दूध और मेथी के दानों से बना फेस पैक
2 टेबलस्पून नारियल के दूध में 1 चम्मच मेथी के दानों के पाउडर मिलाएं।
इस पैक को स्कैल्प पर लगायें और 40 मिनिट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
इस पैक को सप्ताह में दो बार लगायें तथा बालों को लम्बा और मज़बूत बनायें।

7. दही और शहद से बना पैक
2 टेबलस्पून दही में 1 टेबलस्पून ऑर्गेनिक शहद मिलाएं।
इस पैक से सिर में मसाज करें और इसे 40 मिनिट तक लगा रहने दें। बाद में शैंपू से बालों को धो डालें।
इस पैक को सप्ताह में एक बार लगायें और प्रभावी परिणाम देखें।

8. मिल्क क्रीम और एलो वेरा जैल से बना पैक
2 टेबलस्पून मिल्क क्रीम में एक चम्मच एलोवेरा जैल मिलाएं।
इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगायें और 40 मिनिट तक लगा रहने दें। बाद में सिर शैंपू से धो डालें। सप्ताह में एक बार इस पैक को बालों में लगायें और इस तरह बालों को प्रोटीन का आहार दें।



Click it and Unblock the Notifications
