Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
जानिये ऑइली बालों को घना कैसे बनाएं?
अगर आपके बाल ज़्यादा घने नहीं हैं तो यह एक समस्या हो सकती है, अगर आप अपने बालों पर फैंसी हेयरस्टाइल बनाना चाहती हैं। आपके बाल आपका साथ नहीं देते और आपके सर पर चिपक कर रह जाते हैं।
चिपकू बाल तैलीय बाल को कहते हैं, जिसमें सेबेसियस ग्रंथी काफी सक्रीय होती है। ऐसे बाल ज़्यादातर अपने ही भार टेल दब जाते हैं और इन्हें काफी जल्दी शैम्पू से धोना पड़ता है ताकि तेल ज़्यादा ना दिखे।

बालों को मोटा दिखाना परेशानी की बात नहीं है और यहाँ पर पांच तरीके बताये गए हैं जिनसे आप घर पर ही ऐसा कर सकते हैं।

1. अपने बालों को काढ़ने का तरीका बदलें: ऐसा होता है कि आप अपने बालों को एक विशेष तरीके से काढ़ते हैं। मांग आप बीच की भी रखते हैं और कई बार किनारे की भी होती है। इससे कई बार आपके बाल सर पर किनारे से चिपक जाते हैं। जैसे जैसे साल बीतते हैं आपके बाल कम घने होते हैं और सर पर चिपक जाते हैं।
अपने बालों को घना दिखाने के लिए अपने बालों को काढ़ने का तरीका बदलें। बगल से मांग निकाल कर बालों को बनाना अच्छा आईडिया है, पर आप दूसरे स्टाइल भी अपना सकते हैं जो आपके चेहरे को सूट करता हो।

2. चोटी या जूडा कर सोयें: अपने बालों को बाँध कर सोयें. ऐसे रबर का इस्तमाल करें जो ज़्यादा टाइट ना हो, नहीं तो आपके बाल टूट भी सकते हैं। अपने बालों को तब बांधें जब यह हलके गीले हों, और इन्हें चोटी बना कर या जूडा बना कर सोयें। अगली सुबह आपके बाल घने दिखने लगेंगे।
3. बालों को नीचे से ऊपर की ओर ब्लो ड्राई करें: अपने बालों को घना करने के लिए नीचे झुकें, अपने बालों को लें और पीछे से आगे की तरफ ब्लो ड्राई करें। इसके लिए अच्छे ब्रश का इस्तमाल करें, और जड़ों का ध्यान रखें। आप जड़ों पर बेबी पाउडर का इस्तमाल भी कर सकते हैं जो तेल को सोख कर आपके बालों को घना दिखाएगा।
4. बालों की जड़ों पर स्प्रे करें: अपने बालों को कंघी करने से और जड़ों पर अच्छे स्प्रे का इस्तमाल करने से बाल घने दिखते हैं। इससे आपके बालों में जान आती है और यह घने दिखने लगते हैं। आप स्प्रे के साथ साथ अच्छे मूस का इस्तमाल भी कर सकते हैं ताकि बाल एक दुसरे में ना चिपकें और घने दिखें।

5. कर्लिंग आयरन का इस्तमाल करें: अपने बालों को घना करने के लिए कर्लिंग आयरन का इस्तमाल एक कारगर उपाय है। अपने बालों को भागों में बाँट लें और हर भाग में क्लिप लगा लें। आप बालों को छः भाग में बांटें- तीन एक तरफ। अब नीचे के भाग से शुरुआत करते हुए, हर एक भाग पर कर्लिंग आयरन चलायें, अंत में ऊपर के भाग पर कर्लिंग आयरन चलायें। इससे आपके बाल पांच गुना ज़्यादा घने दिखेंगे। रूखे बेजान बालों को घने बनाना आसान है- शैम्पू करें, जड़ों के ज़्यादा पास से कंडीशन ना करें, ऐसे हेयर स्टाइल का चयन करें जो आपको सूट करता हो और उन दिनों जब आपके बाल ज़्यादा चिपचिपे रहते हों, उन्हें बाँध कर रखने में ना शर्मायें। और, इन पांच मन्त्र को याद रखें और आपको कोई भी परेशानी नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications
