Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जो लड़कियां करती हैं अपने बालों से प्यार, वो भूल कर भी नहीं करेंगी ये 7 काम

लड़कियों के लिये बाल उनकी सुंदरता का बससे बड़ा पैमाना होते हैं। लंबे, घने और काले बालों को मेंटेन करना काफी मुश्किल होता है जो हर किसी के बस की बात नहीं। आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में बालों को सुरक्षित रख पाना थोड़ी सी महनत का काम होता है।
बालों की सही तरीके से देखभाल न करने के कारण हेयर फॉल, हेयर ड्राय और डैंड्रफ जैसी प्रॉब्लम होने लगती हैं। साथ ही दिनभर में हम जाने-अनजाने कई ऐसी गलतियां दोहराते हैं, जिनका बालों पर बुरा असर पड़ता है।

बाल अच्छे दिखें इसके लिये महिलाएं ब्यूटी सैलून में ढेरों रूपए खर्च करती हैं, लेकिन अगर आप बालों से जुड़ी गल्तियां करना बंद कर देंगी तो आप अपने डैमेज बालों को फिर से सुंदर बना सकती हैं।
यहां आज हम आपको कुछ ऐसी गल्तियां बताएंगे जो अक्सर महिलाएं करती हैं। हम ये भी बताएंगे कि आप उन गल्तियों को कैसे ठीक कर सकती हैं।

1. गीले बालों में कंघी ना लगाएं
अगर आपके बाल गीले हैं तो उनकी बड़ी सावधानी के साथ केयर करें। गीले बालों में कभी भी कंघी नहीं करनी चाहिये नहीं तो बाल दोमुंहे हो जाते हैं। बालों में तभी कंघी करें जब बाल पूरी तरह से सूख जाएं। यह एक आम सी बात है जिसके कारण बाल डैमेज होते हैं।

2. ब्लो ड्रायर से बाल ना सुखाएं
नहाने के बाद ब्लो ड्रायर से बाल सुखाने पर बाल और ज्यादा रूखे बन जाते हैं और देखने में उलझे से लगते हैं। बालों को हवा में सूखने दें तो ज्यादा बेहतर होगा।

3. पैकेट वाली हिना ना लगाएं
बालों को कंडीशनिंग करने के लिये प्राकृतिक हिना काफी अच्छी मानी जाती है। पर अगर आप पैकेट वाली हिना लगाती हैं तो वह अच्छी नहीं होती। यह कैमिकल से भरी होती है। अगर आप इस हिना को सिर पर लगाएंगी तो बाल डैमेज हेा जाएंगे। कोशिश करें कि आप बालों में केवल प्राकृतिक हिना पावडर ही लगाएं।

4. कॉटन का तकिया कवर ना लगाएं
हमेशा तकिये पर साटिन या सिल्क का तकिया कवर लगाएं। कॉटन के कवर से बाल काफी ज्यादा झड़ते हैं। बाल कॉटन से चिपक जाते हैं और व टूटने लगते हैं।

5. सूरज की धूप से बालों को बचाएं
सूरज की धूप में निकलने से पहले बालों को हमेशा ढंक कर रखें। नहीं तो जिस तरह से धूप में स्किन खराब होती है उसी तरह से बाल भी डैमेज हेाते हैं। हमेशा सिर पर हैट या स्कार्फ लगा कर ही घर से बाहर निकलें।

6. तौलिये से बालों को ना रगड़ें
अगर आपके बाल गीले हैं तो तौलिये से बालों को रगड़ कर ना सुखाएं। इस हैबिट से बाल दो मुंहे हो जाते हैं और फिर पूरी तरह से डैमेज हो जाते हैं। अपने बालों को आराम से सुखाइये।

7. गरम पानी से नहाना
गरम पानी से नहाने में बड़ा ही मजा आता है लेकिन रोजाना का यह काम आपके बालों को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप अपने बालों को गरम पानी से धोती हैं तो यह बालों के नेचुरल ऑइल को चुरा सकता है। इससे बालों का पोषण छिन सकता है। अगर आप शैंपू कर रही हैं तो पानी को हल्का गुनगुना रखें। कंडीशनर लगाने के बाद बालों को हमेशा ठंडे पानी से ही धोना चाहिये।

8. हेयर प्रोडक्ट का अधिक प्रयोग-
चाहे सीरम हो या फिर हॉट ऑयल ट्रीटमेंट का प्रयोग, इन दोंनो का ज्यादा प्रयोग नहीं करना चाहिये। इसके अलावा कभी भी अपनी सर की त्वचा पर सीरम को नहीं लगाना चाहिये, इससे बाल झड़ने लगते हैं। हॉट ऑयल ट्रीटमेंट भी केवल हफ्ते में एक बार ही करवाना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
