Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
DIY: कद्दू के हेयर मास्क से मिलते हैं ये फायदे
रोज़ाना गर्मी और प्रदूषण जैसी चीज़ों से बालों को बहुत नुकसान पहुंचता है। बेजान और रूखे बालों को मैनेज करना बहुत मुश्किल होता है और इसकी वजह से बालों के झड़ने, डैंड्रफ और रूखी स्कैल्प की समस्या हो सकती है।
आज हम आपको बालों को खूबसूरत और मुलायम बनाने का घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं। ये DIY नुस्खा सभी तरह की प्राकृतिक चीज़ों से युक्त है और ये आपको बड़ी आसानी से अपने घर की रसोई में मिल जाएंगे। इस मास्क में सबसे ज़रूरी चीज़ है कद्दू। कद्दू में नारियल तेल और शहद मिलाकर परफेक्ट हेयर मास्क बना सकते हैं ताकि आपके बाल रूखे और बेजान ना रहें। तो चलिए जानते हैं इस DIY पंपकिन हेयर मास्क के बारे में:

क्या चाहिए
1 ½ कप कद्दू का रस
¼ कप नारियल तेल
2 चम्मच शहद

कैसे तैयार करें
कद्दू को काटकर छोटे टुकड़े कर लें और उसे पीसकर उसका रस निकाल लें।
अब इसमें नारियल तेल मिलाएं। अगर नारियल तेल जम गया है तो इसे थोड़ा सा गर्म करके कद्दू के रस में मिलाएं।
इस मिश्रण में अब शहद डालें।
सभी चीज़ों को ब्लेंडर या एग बीटर की मदद से ब्लेंड कर लें।
इस मिश्रण या मास्क को किसी एयरटाइट जार में डालकर बंद कर दें। आप जब चाहें इसका प्रयोग कर सकते हैं।
ठंडी जगह पर स्टोर करके रखने से ये 2-3 दिन तक चल सकता है।

कैसे लगाएं
अपने बालों को 4-5 सेक्शन में विभाजित कर लें।
गीले बालों पर हर सेक्शन में इस मास्क को लगाएं। मास्क लगाने से पहले बालों को थोड़ा-थोड़ा बांट लेंगी तो मास्क को अच्छी तरह से लगा पाएंगी।
बालों के सिरे से लेकर जड़ों तक मास्क को हेयर ब्रश की मदद से लगाएं।
अब अपने बालों को जूड़े में बांध लें और शॉवर कैप से ढक लें।
20 से 30 मिनट के लिए बालों पर मास्क लगा रहने दें।
30 मिनट के बाद बालों को सामान्य शैंपू से धो लें और उन पर कंडीश्नर करें। इसके बाद आपके बाल मुलायम और चमकदार बन जाएंगे।

कद्दू के फायदे
खूबसूरत बाल पाने के लिए कद्दू बहुत फायदेमंद रहता है और इसमें अनेक गुण होते हैं जो बालों को फायदा पहुंचाते हैं। कद्दू में एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटाशियम, मैग्नीशियम और कई अन्य विटामिंस होते हैं। कद्दू में मौजूद विटामिन सी बालों को धूप की वजह से पहुंची क्षति को ठीक करता है जबकि विटामिन बी बालों को मॉश्चराइज़ कर उन्हें मुलायम और नरम बनाता है।

नारियल तेल के फायदे
बालों से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए नारियल तेल बेहतरीन उपाय है। नारियल तेल एंटीऑक्सीडेंट्स से युक्त होता है और इसमें एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल यौगिक भी मौजूद होते हैं। ये बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और उन्हें घना और स्वस्थ बनाता है। इसके अलावा ये बालों के मॉइश्चर को भी खोने नहीं देता है और उन्हें मुलायम और चमकदार बनाता है।

शहद के फायदे
शहद को बालों के लिए नैचुरल मॉइश्चराइज़र के रूप में जाना जाता है और ये रूखे और खराब बालों को ठीक कर उन्हें हाइड्रेट भी करता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से युक्त शहद बालों और स्कैल्प को स्वस्थ बनाता है। शहद के एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण रूखे बाल और डैंड्रफ से बचाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
