Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
घर पर कैसे बनाएं ड्रेडलॉक्स हेयरस्टाइल
समय के साथ रास्टाफेरिअन हेयरस्टाइल का ड्रेडलॉक स्टाइल लोगों को खूब पसंद आने लगा है। ये हेयरस्टाइल काफी कूल नज़र आता है।
फैशन शोज़ में मॉडल्स और ट्रेंड सैटिंग फैशनिस्ता हर किसी को ये हेयरस्टाइल खूब पसंद आता है। आज पूरी दुनिया में लोग इस हेयरस्टाइल को पसंद कर रहे हैं।

हालांकि, इस हेयरस्टाइल के बारे में कई भ्रांतियां भी फैली हुई हैं। कई लोग मानते हैं कि इस हेयरस्टाइल को बनाना और फिर आगे इसे मेंटेन रखना बहुत मुश्किल काम है।
लेकिन ये सच नहीं है। आप भी ड्रेडलॉक्स बना सकते हैं और इसकी नियमित देखभाल से इसे बड़ी आसानी से मेंटेन भी रख सकते हैं। हालांकि, ड्रेड्स को टाइट और स्वस्थ रखने के लिए आपको इन्हें रोज़ाना हेयर केयर देनी होगी।
अगर आप भी ये हेयरस्टाइल ट्राई करना चाहते हैं तो इस पोस्ट से आपको काफी मदद मिलेगी। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह के बालों को ड्रेडलॉक सबसे ज्यादा सूट करता है और घर पर ही ड्रेडलॉक बनाने के कुछ आसान तरीके भी बताएंगें।
ड्रेडलॉक के लिए कैसे बाल अच्छे रहते हैं
आजकल हेयर स्टाइलिस्ट किसी भी तरह के बालों में ड्रेडलॉक बना देते हैं। इसके लिए बालों का 4-5 ईंच लंबा होना जरूरी है। हालांकि, ड्रेडलॉक के लिए मोटे बाल सबसे ज्यादा सही रहते हैं। इसके अलावा घुंघराले बालों में भी ड्रेडलॉक अच्छे बनते हैं।
कुछ टूल्स और हेयर प्रॉडक्ट्स की मदद से आप किसी भी तरह के बालों में ड्रेडलॉक्स बना सकते हैं। हालांकि, ये हेयरस्टाइल मोटे बालों में सबसे ज्यादा सही रहता है।
कैसे बनाएं ड्रेडलॉक्स
शैंपू से बालों को धोएं। स्कैल्प से धूल और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने के लिए स्क्रब करें।
बालों को ऊपर उठाकर ब्लो ड्राई करें। इससे बालों में वॉल्यूम बढ़ती है।
अब बालों को सुखाकर उसे कई सेक्शन में बांट लें। ये सभी सेक्शन में बाल एक समान बंटे होने चाहिए। अगर आपको मोटे ड्रेड चाहिए तो बालों को बड़े सेक्शन में बांटें।
अब एक-एक सेक्शन लें और पीछे से कंघी करें।
हर सेक्शन के बालों को जड़ से लेकर नीचे तक कंघी करना जरूरी है।
अब हर सेक्शन के बालों को ट्विस्ट करना शुरु करें।
हथेली पर ड्रेड वैक्स लगाएं और उसे बालों पर रब करें।
हथेली से वैक्स को बालों पर मलें ताकि बालों में वैक्स अच्छी तरह से लग जाए।
इसी तरह बाकी सेक्शन में भी वैक्स लगाएं।
ट्विस्ट एंड रिप तरीका
ट्रेसिस को बराबर सेक्शन में बांटने के लिए कंघी का इस्तेमाल करें। नीचे बालों में हेयर बैंड लगा दें।
बालों को किसी सौम्य शैंपू से धोएं। स्कैल्प को हल्के से स्क्रब भी करें।
कुछ देर बालों को सूखने दें।
बाल सूख जाएं तो हर एक सेक्शन को खोलें।
हथेली पर वैक्स लगाकर बालों के अलग-अलग सेक्शन में लगाएं।
एक महीने बाद रबड़ बैंड निकाल दें और देखिए आपके ड्रेडलॉक्स तैयार हैं।
ड्रेड ब्रेडिंग तरीका
स्कैल्प से धूल और तेल को निकालने के लिए बालों को शैंपू करें।
बालों को सूखने दें। ब्लो ड्रायर की मदद से बालों को सूखने दें।
अब बालों को अलग-अलग सेक्शन में बांट दें। हर सेक्शन में बालों की मोटाई एक समान होनी चाहिए। बैंड की मदद से हर सेक्शन को बांध दें।
एक-एक करके हर सेक्शन की ब्रेड करें और फिर उसे बांध दें। ज्यादा टाइट ब्रेड ना करें वरना इससे बाल टूट भी सकते हैं।
अब एक बढिया हेयर वैक्स का इस्तेमाल करें। इस वैक्स को ब्रेड पर लगाएं और हथेली से रोल करें।
अगली ब्रेड पर आएं और इसी तरह बालों को सैट करें।
ड्रेडलॉक्स बनाने के ये तरीके काफी आसान हैं और दुनियाभर के लोग इन्हें इस्तेमाल भी करते हैा। अब आप भी खूबसूरत ड्रेडलॉक्स बनाने के लिए इन तरीकों को आज़मा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
